facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI पर नियम लगाने को लेकर IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही ये बात

Advertisement

AI के विकास से नौकरियां जाने की आशंका को खारिज करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक AI की वजह से रोजगारों पर कोई खतरा नहीं है लेकिन पांच-सात साल में ऐसा हो सकता है।

Last Updated- June 10, 2023 | 8:27 AM IST
Rajeev Chandrashekhran

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कृत्रिम मेधा (AI) और अन्य प्रौद्योगिकियों से यूजर्स पर होने वाले नुकसानों के नजरिये से इनका नियमन करेगी। AI के विकास से नौकरियां जाने की आशंका को खारिज करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक AI की वजह से रोजगारों पर कोई खतरा नहीं है लेकिन पांच-सात साल में ऐसा हो सकता है।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘AI या किसी भी नियमन के प्रति हमारा दृष्टिकोण यह है कि हम इसे यूजर के नुकसान के नजरिये से नियंत्रित करेंगे। यह एक नया दर्शन है, जो 2014 से शुरू हुआ है कि हम डिजिटल नागरिकों की रक्षा करेंगे। हम डिजिटल नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाले मंचों को अनुमति नहीं देंगे। यदि वे यहां काम करते हैं, तो वे यूजर के नुकसान को कम करेंगे।’

वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को साझा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि AI पर आधारित मंच चैटजीपीटी (ChatGPT) का निर्माण करने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के संस्थापक सैम ऑल्टमैन की भारत यात्रा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से इंगित करती है।

Advertisement
First Published - June 10, 2023 | 8:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement