facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITI ने लॉन्च किया अपना लैपटॉप, माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर

Advertisement

आईटीआई ने एसर, एचपी, डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए कई निविदाएं भी अपने नाम की हैं।

Last Updated- September 11, 2023 | 4:16 PM IST
ITI

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड (ITI Limited) ने सोमवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक लैपटॉप एवं ‘माइक्रो पीसी’ को विकसित करने के साथ उन्हें बाजार में पेश किया है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘स्मैश’ ब्रांड के तहत पेश किए गए ये दोनों उत्पाद बाजार में पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। आईटीआई ने एसर, एचपी, डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए कई निविदाएं भी अपने नाम की हैं। आईटीआई ने अपने लैपटॉप एवं माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) को इंटेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच डिजाइन एवं विनिर्माण संबंधी एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढ़ें : Meta के विकास का नया इंजन होगा बिजनेस मेसेजिंग

आईटीआई ने दावा किया कि उसका छोटे आकार का पीसी किसी भी दूसरे पर्सनल कंप्यूटर की तरह गणना करने में सक्षम होने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी उल्लेखनीय योगदान देता है। कंपनी के मुताबिक, उसके 12,000 से अधिक पीसी पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि उसका पीसी सौर समाधानों के अनुरूप भी ढाला जा सकता है। उसने ‘स्मैश’ ब्रांड के उत्पादों को बिजली, लागत एवं घेरने वाली जगह के लिहाज से किफायती बताया है।

आईटीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा कि स्मैश ब्रांड को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कड़ी प्रतिस्पर्द्धा वाले बाजार में अनुबंध हासिल करने में मदद मिल रही है।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement