facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति के SUV काफिले में आईं JIMNY और FRONX

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 9:32 PM IST
Maruti JIMNY

भारत में एसयूवी बाजार में कुछ देर से उतरी मारुति सुजूकी ने बढ़त बनाने के इरादे से आज अपने काफिले में दो नए मॉडल शामिल कर लिए। इनमें आइकॉनिक JIMNY भी है, जिसका इंतजार लंबे अरसे से किया जा रहा था। इसके साथ ही कंपनी ने एसयूवी बाजार में अव्वल नंबर बनने का अपना इरादा भी साफ कर दिया।

मारुति सुजूकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने JIMNY और शहरों के लिए बनी कॉम्पैक्ट एसयूवी FRONX पेश करते हुए कहा कि नए लॉन्च के जरिये कंपनी का इरादा एक बार फिर 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

उन्होंने कहा, ‘भारत में ग्राहक बहुत तेज़ी से एसयूवी की तरफ जा रहे हैं। मुझे यकीन है कि दोनों नए मॉडल आने बाद मारुति 2023-24 में एसयूवी बाजार में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी वापस पाने के हमारे लक्ष्य में इससे बहुत मदद मिलेगी।’

ताकेउची ने बताया कि ग्रैंड विटारा और ब्रेजा को ग्राहक हाथोहाथ ले रहे हैं। इससे कंपनी को कॉम्पैक्ट कार की तरह एसयूवी में भी पहले नंबर पर पहुंचने का भरोसा है।

सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन दुनिया भर में 32 लाख JIMNY बेच चुकी है। मगर ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलने में माहिर इस एसयूवी का 5 दरवाजे वाला मॉडल पहली बार भारत में ही पेश किया गया है और इसकी बिक्री भी यहीं शुरू होगी। 1.5 लीटर के सीरीज इंजन वाली JIMNY की बुकिंग आज से नेक्सा शोरूम पर शुरू कर दी गई है।

1 लीटर टर्बोजेट और 1.2 लीटर के सीरीज इंजन में आने वाली FRONX टाटा पंच और हुंडई वेन्यू से मुकाबला करेगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो रही है। कंपनी कीमत की घोषणा बाद में करेगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement