facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Recharge Plan: 11 महीने की वैलिडिटी वाला रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

Advertisement

आज भारत में जियो सिम सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। देशभर में 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जियो की सेवाएं ले रहे हैं।

Last Updated- May 05, 2025 | 9:22 AM IST
JioBharat Phones
Representative Image

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक और बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो लंबे समय तक रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा दिलाता है। देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी जियो का यह नया प्लान ₹1748 में आता है और इसकी वैधता पूरे 336 दिन यानी लगभग 11 महीने की है।

सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, सबसे किफायती प्लान

आज भारत में जियो सिम सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। देशभर में 46 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जियो की सेवाएं ले रहे हैं। कम कीमत में ज्यादा फायदे देने की रणनीति के चलते जियो का यूजर बेस लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में कंपनी ने अब यह नया ₹1748 का वॉइस-ओनली प्लान (Voice Only Plan) लॉन्च किया है, जो उन ग्राहकों के लिए है जो इंटरनेट से ज्यादा कॉलिंग और SMS का इस्तेमाल करते हैं।

जानिए इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा:

  • 336 दिन की लंबी वैधता – करीब 11 महीने तक रिचार्ज की जरूरत नहीं

  • अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग – देशभर में सभी नेटवर्क्स पर

  • 3600 फ्री SMS – यानी हर महीने औसतन 300 SMS

  • JioTV का फ्री सब्सक्रिप्शन – लाइव चैनल्स देखने की सुविधा

  • JioAICloud (50GB स्टोरेज) – फ्री क्लाउड स्टोरेज एक्सेस

क्यों है यह प्लान खास?

इस प्लान को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो इंटरनेट की जगह बेसिक मोबाइल सर्विसेज जैसे कॉल और मैसेज पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। इसके साथ मिलने वाले JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान बनाते हैं।

डिजिटल सेवाओं की सुविधा भी मुफ्त

प्लान में शामिल JioTV सब्सक्रिप्शन से यूजर्स कई लाइव टीवी चैनल्स का आनंद ले सकते हैं। वहीं, JioAICloud की मदद से वे अपने जरूरी फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन स्टोर करके कभी भी और कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement