facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Xiaomi और Redmi के इन 13 स्मार्टफोन में चलेगा Jio True 5G

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 12:23 AM IST
xiaomi-and-redm

रिलायंस जियो ने Xiaomi इंडिया के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है, जिससे Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन उपयोगकर्ता बिना किसी रुकावट के 5जी कनेक्टिविटी का उपयोग कर सकेंगे। बिना किसी रुकावट के रिलायंस के ट्रू 5जी सेवा प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है।रिलायंस जियो ने यह जानकारी दी कि ये अपडेट उन सेट पर उपलब्ध कराए गए हैं, जो रिलायंस जियो के एकल नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं।

इन दो स्मार्टफोन ब्रांड के उपयोगकर्ता रिलायंस जियो के ट्रू 5जी सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी, बिना किसी रुकावट के वीडियो स्ट्रीमिंग, अधिक रिजॉल्यूशन्स वाले वीडियो, वीडियो कॉल और गेमिंग जैसी कई सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

वर्तमान में, जियो की एकल 5जी सेवा एमआई 11 अल्ट्रा 5जी, शाओमी 12 प्रो 5जी, शाओमी 11टी 5जी, रेडमी नोट 11 प्रो प्लस 5जी, शाओमी 11 लाइट एनई 5जी, रेडमी नोट 11टी 5जी, रेडमी 11 प्राइम 5जी, रेडमी नोट 10टी 5जी, एमआई 11एक्स 5जी, एमआई 11एक्स प्रो 5जी, रेडमी के50आई 5जी, शाओमी 11आई 5जी और शाओमी 11आई हाइपरचेंज 5जी पर उपलब्ध है।

जियो के ट्रू 5जी एकल नेटवर्क का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने शाओमी और रेडमी स्मार्टफोन सेटिंग में जाकर नेटवर्क को 5जी में बदलना होगा। जियो ने कहा कि शाओमी के स्मार्टफोन जैसे रेडमी के50आई और रेडमी नोट 11टी 5जी का रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क के साथ सावधानीपूर्वक परीक्षण किया गया है, ताकि बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके।

वर्तमान में, भारत में 5जी सेवा दो कंपनियों की तरफ से पेश की गई है, और दोनों अलग-अलग तकनीकी पर आधारित है। एकल यानी स्टैंडअलोन मोड में केवल 5जी नेटवर्क की सेवा प्राप्त की जा सकती है जबकि, नॉन-स्टैंडअलोन (एनएसए) में 5जी के साथ-साथ वर्तमान में स्मार्टफोन में उपलब्ध 4जी नेटवर्क की सेवा भी ली जा सकती है। रिलायंस जियो ने जहां एकल मोड पर अपना 5जी नेटवर्क लॉन्च किया है, वहीं भारती एयरटेल ने एनएसए का विकल्प चुना है।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement