facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

Reliance Jio के 11 रुपये वाले डेटा एड-ऑन प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक घंटा यानी 60 मिनट है।

Last Updated- November 15, 2024 | 2:39 PM IST
Reliance Jio IPO
Representative image

Jio New Recharge Plan: मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का रिचार्ज करने पर यूजर अनलिमिटेड डेटा का भरपूर लाभ उठा सकेगा। अगर आप कम कीमत वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो आइए जानते हैं जियो के इस नए प्लान के बारे में…

कितने का है प्लान?

जियो के इस प्लान की कीमत मात्र 11 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज करते ही यूजर को 10 GB हाई-स्पीड 4G डेटा ऑफर मिलेगा।

Jio plan
Jio recharge plan

जानें प्लान वैलिडिटी

जियो के 11 रुपये वाले डेटा एड-ऑन प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक घंटा यानी 60 मिनट है। यानी 1 घंटे के अंदर जियो यूजर को यह प्लान पूरी तरह से यूज करना होगा, क्योंकि उसके बाद ये प्लान इनवैलिड हो जाएगा। कंपनी ने यह प्लान उन लोगों के लिए लॉन्च किया है जिनको किसी बड़ी फाइल को डाउनलोड या अपलोड करने के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है और हाई-स्पीड वाई-फाई नेटवर्क नहीं है, तो यह प्लान ऐसे यूजर्स को काफी मदद कर सकता है।

किसी भी प्लान के साथ कर सकते हैं रिचार्ज

जियो यूजर्स इस नए डेटा प्लान को अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला डेटा सिर्फ 1 घंटे के लिए वैध रहेगा। यानी यूजर्स को इस डेटा का इस्तेमाल एक घंटे के भीतर ही करना होगा।

जियो का दूसरा डेटा प्लान

इसके अलावा, जियो एक और डेटा प्लान भी ऑफर करता है, जिसमें 25GB 4G डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन है और इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लाइव स्पोर्ट्स देखते हैं या बड़ी फाइल्स डाउनलोड और अपलोड करते हैं। इस प्लान का नाम Cricket Offer Plan रखा गया है। इसकी कीमत मात्र 49 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement