facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

JioTele OS: स्मार्ट टीवी के लिए जियो का नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च, अब स्मार्ट टीवी होगा और भी स्मार्ट

जियो का नया धमाका, 21 फरवरी से मिलेगा नया टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम

Last Updated- February 18, 2025 | 9:17 PM IST
JioTele OS

अगर आपको अपने स्मार्ट टीवी पर धांसू कंटेंट, बिना हैंग हुए तेज़ परफॉर्मेंस और AI की समझदारी चाहिए, तो JioTele OS तैयार है। रिलायंस जियो ने अपना नया स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम JioTele OS लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अब टीवी पर न सिर्फ मनपसंद कंटेंट मिलेगा, बल्कि OTT, क्लाउड गेमिंग और ढेरों नए फीचर्स भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

JioTele OS कब और कहां मिलेगा?

  • JioTele OS पर चलने वाले स्मार्ट टीवी 21 फरवरी से मार्केट में मिलने लगेंगे।
  • पहले यह Thomson, Kodak, BPL और JVC जैसे ब्रांड्स के टीवी पर आएगा।
  • इस साल के आखिर तक और भी ब्रांड्स इस नए OS के साथ अपने स्मार्ट टीवी लाने वाले हैं।

JioTele OS की धांसू खूबियां

AI से होगा स्मार्ट कंटेंट सजेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके देखने की पसंद को समझेगा और आपके लिए बेस्ट कंटेंट सजेस्ट करेगा।

लैग-फ्री और स्मूद परफॉर्मेंस

जियो का दावा है कि टीवी बिना अटके फास्ट चलेगा, और 4K क्वालिटी का सपोर्ट भी देगा।

OTT, लाइव टीवी और गेमिंग – सब कुछ एक साथ

Netflix, Prime Video, JioCinema, YouTube और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स JioTele OS पर मिलेंगे।
क्लाउड गेमिंग का मजा भी मिलेगा। एक ही रिमोट से आसानी से कंटेंट स्विच कर पाएंगे।

हमेशा अपडेटेड रहेगा JioTele OS

नए ऐप्स और कंटेंट फॉर्मेट के साथ JioTele OS लगातार अपडेट होता रहेगा।

पुराने Jio TV OS से कितना बेहतर है?

JioTele OS, Jio TV OS का नया और एडवांस वर्जन है, जो सिर्फ जियो के सेट-टॉप बॉक्स तक सीमित नहीं रहेगा। अब यह थर्ड-पार्टी ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स पर भी मिलेगा।

First Published - February 18, 2025 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट