facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW MG मोटर का बड़ा धमाका: ‘MG चार्ज’ के तहत देश भर में लगाए 1,000 सामुदायिक चार्जर

Advertisement

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने देश भर में 1,000 सामुदायिक चार्जर लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी इस साल तीन नए ऊर्जा वाहन भी लॉन्च करेगी

Last Updated- June 06, 2026 | 1:50 AM IST
MG Motor
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ‘एमजी चार्ज’ पहल के तहत देशभर में 470 से अधिक स्थानों पर 1,000 सामुदायिक चार्जर स्थापित किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी का दावा है कि इसके साथ ही वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सामुदायिक चार्जिंग अवसंरचना विकसित करने वाली देश की पहली मूल उपकरण विनिर्माता बन गई है। 

कंपनी के अनुसार ये चार्जर आवासीय सोसायटी, अस्पतालों, शैक्षणिक परिसरों, होटल और औद्योगिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि वह भारत की सतत विकास यात्रा को बहु-प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने में विश्वास करती है। 

वाहन विनिर्माता ने यह भी कहा कि वह चालू वर्ष के लिए दमदार उत्पाद रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत तीन नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) बाजार में उतारे जाएंगे। कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया गुजरात के हलोल में अपने विनिर्माण इकाई में 78 प्रतिशत से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल करती है। 

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 1:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement