facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

दसॉ सिस्टम्स के साथ यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब जेएसडब्ल्यू समूह वाहन क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रहा है।

Last Updated- March 27, 2026 | 10:20 AM IST
JSW Infra

जेएसडब्ल्यू मोटर्स लिमिटेड ने गुरुवार को फ्रांस की प्रौद्योगिकी कंपनी दसॉ सिस्टम्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का मकसद ‘नए ऊर्जा वाहनों’ यानी इलेक्ट्रिक वाहनों की डिजाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण की प्रक्रिया तेज करना है। यह कदम कंपनी की वाहन क्षेत्र में बड़े निवेश योजना का हिस्सा है।

समझौते के तहत जेएसडब्ल्यू मोटर्स, दसॉ सिस्टम्स के 3डी एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म को अपने मूल डिजिटल तंत्र के रूप में अपनाएगी। यह ऐसा सॉफ्टवेयर तंत्र है जो डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को जोड़ता है, जिससे जानकारी तुरंत साझा होती है और काम तेजी से होता है। यह मंच, मॉड्यूलर वाहन ढांचे का भी समर्थन करेगा यानी एक ही तरह के कई हिस्सों का इस्तेमाल करके अलग मॉडल की गाड़ियां बनाई जा सकेंगी। इससे लागत कम होगी और गाड़ियों को बाजार में लाने में कम समय लगेगा। इसमें कैटिया जैसे 3डी डिजाइन सॉफ्टवेयर और इनोविया जैसे उपकरण का इस्तेमाल होगा, जो डेटा और टीम के बीच तालमेल का प्रबंधन करने में मदद करते हैं।

दसॉ सिस्टम्स के साथ यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब जेएसडब्ल्यू समूह वाहन क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रहा है। उसकी साझेदारी वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने हलोल संयंत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है और वर्ष 2026 में कई नई गाड़ियां, खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, जेएसडब्ल्यू मोटर्स को एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि वह दसॉ के डेल्मिया सॉल्यूशंस का उपयोग करेगी, जो फैक्टरी के कामकाज पर नजर रखता है और उसे बेहतर बनाता है। इससे उत्पादन बेहतर होगा, बर्बादी कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने चीन के समूह चेरी होल्डिंग ग्रुप के साथ तकनीक लाइसेंसिंग समझौता किया है। कंपनी अपनी पहली मॉडल, एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी, इस साल दीवाली के दौरान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - March 27, 2026 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement