facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kia इंडिया, टाटा मोटर्स जनवरी से बढ़ाएंगी दाम, ह्युंडै की नजर ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर

Advertisement

कंपनी ने कहा कि इनपुट की बढ़ती लागत और महंगाई की आंशिक रूप से भरपाई करने के लिए यह बढ़ोतरी आवश्यक है।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:50 PM IST
Kia India, Tata Motors to hike prices from January, Hyundai eyes EV fast charging stations

दामों में बढ़ोतरी का चलन जारी रखते हुए वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स और किया इंडिया ने अपने वाहनों के दामों में क्रमशः तीन प्रतिशत और दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का आज ऐलान किया। यह दाम बढ़ोतरी जनवरी 2025 से शुरू होगी। वाहनों की कीमतों में इस इजाफे के लिए इनपुट बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव का हवाला दिया गया है।

देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने खुलासा किया है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी उसके यात्री वाहनों के मॉडलों में लागू की जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भी शामिल होंगे। जनवरी 2025 से प्रभावी तीन प्रतिशत की यह कीमत वृद्धि मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी।

कंपनी ने कहा कि इनपुट की बढ़ती लागत और महंगाई की आंशिक रूप से भरपाई करने के लिए यह बढ़ोतरी आवश्यक है। टाटा मोटर्स ने कहा, ‘जहां हम अधिक गुणवत्ता वाले वाहन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं कीमतों में यह संशोधन चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बीच परिचालन की निरंतर व्यावहारिकता सुनिश्चित करेगा।’

इसी तरह किया इंडिया ने भी दाम बढ़ोतरी के इस कदम के लिए कमोडिटी की बढ़ती कीमतों, प्रतिकूल विनिमय दरों और आपूर्ति श्रृंखला की बढ़ती लागतों को जिम्मेदार ठहराया है।

इस संबंध में किया इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘लागत में लगातार वृद्धि ने मूल्य समायोजन को जरूरीत बना दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों पर वित्तीय असर कम करने के लिए किया बढ़ी हुई इस लागत का खासा हिस्सा वहन करेगी।

ह्युंडै की नजर ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर

ह्युंडै मोटर इंडिया अगले सात वर्षों में देश भर में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। मोटर वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा कि कंपनी की योजना दिसंबर 2024 के अंत तक 50 ‘फास्ट पब्लिक चार्जिंग स्टेशन’ का नेटवर्क बनाने की है। समूचे देश में अगले सात वर्षों में करीब 600 सार्वजनिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

ह्युंडै मोटर इंडिया के कार्य प्रमुख (कॉरपारेट योजना) जे वान रयू ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के 2030 तक मजबूती से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा, उसके चार्जिंग स्टेशन भारत में निर्मित सभी चार पहिया ईवी के लिए सुलभ बनाने के लिए तैयार किए गए हैं, जो उचित दाम पर सुविधाजनक चार्जिंग समाधान प्रदान करते हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement