facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KIA ने सेल्टोस का नया संस्करण उतारा, बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर नजर

Advertisement

कंपनी की कुल बिक्री में सेल्टोस की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है।

Last Updated- July 04, 2023 | 6:09 PM IST

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता किआ (KIA) ने अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की पहल के तहत मंगलवार को मझोले आकार के अपने एसयूवी मॉडल सेल्टोस का नया संस्करण पेश किया। कंपनी को उम्मीद है कि सेल्टोस का नया संस्करण (Seltos new version) उसकी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि सेल्टोस कई नई खूबियों एवं सुरक्षा उपायों से लैस है। किआ इंडिया ने भारतीय यात्री वाहन बाजार में अपनी हिस्सेदारी को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

नए संस्करण की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी

इसके अलावा कंपनी ने वाहनों के नए संस्करण पेश करने के साथ अपने बिक्री नेटवर्क को भी दोगुना करने का लख्य रखा है। नए संस्करण की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी और 25 जुलाई से इसकी बिक्री होने लगेगी।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (KIA CEO) तेई जिन पार्क ने कहा कि नए संस्करण की पेशकश भारत में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की मंशा के अनुरूप है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि मझोले आकार के एसयूवी खंड में वृद्धि की व्यापक संभावनाएं हैं। नई सेल्टोस इसमें अपनी भूमिका निभाएगी।’’

किआ को भारतीय बाजार में शुरुआती लोकप्रियता दिलाने में सेल्टोस की अहम भूमिका रही है। आज भी कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement