facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनएआई को नौकरी की सुरक्षा के लिए खतरे पर आई बड़ी रिपोर्ट

Advertisement

जेनएआई टूल तक बढ़ती पहुंच के बावजूद कई पेशेवरों में यह अनिश्चितता है कि ये प्रौद्योगिकियां उनके करियर को किस तरह आकार देंगी।

Last Updated- June 01, 2025 | 10:53 PM IST
artificial intelligence

विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों के उद्यमों को कार्यस्थलों पर जेनरेटिव एआई (जेनएआई) के इस्तेमाल में मदद के लिए जरूरी संरचना, पहुंच और स्पष्टता प्रदान करने के मामले में मशक्कत करनी पड़ रही है। कर्मचारी भर्ती क्षेत्र की कंपनी माइकल पेज इंडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

टैलेंट ट्रेंड्स इंडिया 2025 नामक इस रिपोर्ट में देश भर के विभिन्न स्तर के अनुभव वाले करीब 3,000 पेशेवरों का सर्वेक्षण है। इसमें बताया गया है कि जेनएआई टूल तक बढ़ती पहुंच के बावजूद कई पेशेवरों में यह अनिश्चितता है कि ये प्रौद्योगिकियां उनके करियर को किस तरह आकार देंगी।

भारत में 42 प्रतिशत पेशेवर जेनएआई को नौकरी की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखते हैं क्योंकि इसके उपयोग और प्रभाव के संबंध में गहरी चिंताएं सामने आ रही हैं। यह प्रतिशत बढ़कर तब 44 हो जाता है जब बात मध्य स्तर के प्रबंधन की आती है, जो नई तकनीक के कारण अपनी नौकरी खोने गंवाने को लेकर आशंकित है। 30 प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रबंधन सबसे कम खतरा महसूस करता है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 60 प्रतिशत का मानना है कि यह उनके करियर की दीर्घावधि राह पर असर डालेगा।

यह अनिश्चितता तत्परता के व्यापक अंतर की ओर इशारा करती है – जो न केवल तकनीकी कौशल के बारे में है बल्कि विश्वास, मार्गदर्शन और भविष्य की स्थिति को लेकर भी है। कई कर्मचारी शायद जेनएआई के विरोधी न हों, लेकिन स्पष्ट दिशा-निर्देशन के बिना वे इसका अधिकतम लाभ उठाने के मामले में खुद को कम तैयार महसूस करते हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement