facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lamborghini India लाएगी और ज्यादा हाईब्रिड कारें, कार्बन उत्सर्जन में करेगी 50 फीसदी तक की कमी

Advertisement

वर्ष 2025 तक कार्बन उत्सर्जन घटाकर किया जाएगा आधा

Last Updated- April 13, 2023 | 9:58 PM IST
Lamborghini
BS

लेम्बोर्गिनी इंडिया (Lamborghini India) वर्ष 2025 तक अपने कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन (carbon dioxide emissions) में 50 फीसदी तक और इस दशक के अंत तक 80 फीसदी तक की कटौती करने की योजना बना रही है, जो इटली की इस सुपर लग्जरी कार विनिर्माता की वैश्विक योजनाओं के अनुरूप है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह इस साल प्लग-इन हाइब्रिड कार लेम्बोर्गिनी रिवेल्टो (Lamborghini Revuelto) पेश करेगी तथा अगले साल यूरस हाइब्रिड (Urus Hybrid) और हुराकैन हाइब्रिड (Huracan Hybrid) लाने की योजना है।

इसी तरह, भारत में लेम्बोर्गिनी कारों की बिक्री के मामले में कंपनी वर्ष 2023 के दौरान 100 के स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य बना रही है। पिछले साल इसने 33 फीसदी तक के इजाफे के साथ 92 कारों की बिक्री की थी और यह भारत में अब तक का इसका सबसे अच्छा साल रहा है। वर्ष 2023 के लिए यह यहां 100 से अधिक कारों को बेचने का लक्ष्य बना रही है। लेम्बोर्गिनी कारों के दाम 4.02 करोड़ रुपये से शुरू होते हैं और भारत में 5.02 करोड़ रुपये तक चले जाते हैं।

भारत में छोटे शहरों में भी धीरे-धीरे लेम्बोर्गिनी आने लगी है, अब 25 फीसदी बिक्री मध्य और छोटे शहरों से हो रही है। कंपनी को लगता है कि सड़क का बुनियादी ढांचा और एक्सप्रेसवे बेहतर होने की वजह से यह बाजार और तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement