facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3D प्रिंटेड तकनीक से बने रॉकेट का प्रक्षेपण विफल, कई प्रयास नाकाम

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 9:36 AM IST
Relativity Space

लगभग पूरी तरह 3डी प्रिंटेड तकनीक से बने रॉकेट ‘टेरान’ की पहली उड़ान शनिवार को नाकाम रही। यह रॉकेट एक के बाद एक प्रक्षेपण में नाकाम होने के बाद अपने लॉन्च पैड पर ही खड़ा है।

शनिवार को इंजन चालू हुआ, लेकिन अचानक बंद हो गया जिससे रिलेटिविटी स्पेस का रॉकेट ‘टेरान’ अपने पैड पर ही खड़ा रहा। इसे केप केनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन से दोबारा उड़ाने की कोशिश की गयी, लेकिन फ्लाइट कम्प्यूटर ने 45 सेकंड शेष रहते उलटी गिनती रोक दी।

रिलेटिविटी स्पेस ने शनिवार को पहली बार समस्या के लिए स्वचालित सॉफ्टवेयर को और दूसरी बार समस्या के लिए ईंधन के कम दबाव को जिम्मेदार ठहराया।

इस रॉकेट का बुधवार को भी प्रक्षेपण करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन खराब वॉल्व के कारण एक मिनट के भीतर यह प्रयास नाकाम हो गया। अभी कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह फिर कब प्रक्षेपण का प्रयास करेगी।

यह रॉकेट 110 फुट लंबा है। रिलेटिविटी स्पेस ने कहा कि इंजन समेत रॉकेट का 85 प्रतिशत हिस्सा कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में कंपनी के मुख्यालय में रखे बड़े 3डी प्रिंटरों से बनाया गया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement