facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धनतेरस पर लक्जरी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी, GST कटौती और फेस्टिवल ऑफर से बाजार गुलजार

Advertisement

लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियां ऐसे ऑफर तब भी पेश कर रही हैं, जब भारत के प्रीमियम वाहन बाजार में इस साल की पहली छमाही में कुछ नरमी आई है

Last Updated- October 19, 2025 | 9:52 PM IST
car
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनियां धनतेरस और दीवाली पर उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को भुनाने के वास्ते कई त्योहारी ऑफर लाई हैं। इस साल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में किए गए बदलावों से प्रीमियम श्रेणी में कीमतें कम हुई हैं। आकर्षक ऋण योजनाओं के कारण भी इस रुझान को बल मिला है।

उद्योग विशेषज्ञों ने बताया कि कर की दरों में कमी और त्योहारों पर मिलने वाली छूट से खरीदारों की चांदी हो गई है। प्राइमस पार्टनर्स के सलाहकार अनुराग सिंह ने कहा, ‘लक्जरी श्रेणी में आमतौर पर सेवा, एक्सटेंडेड वारंटी और ब्याज में कमी जैसे फायदों के साथ छूट दी जाती है। यह खरीदारों के लिए अच्छा समय है। हालांकि, दिसंबर और मार्च के आसपास एक बार फिर इसी तरह के ऑफर आने की संभावना है।’

लक्जरी कार बनाने वाली कंपनियां ऐसे ऑफर तब भी पेश कर रही हैं, जब भारत के प्रीमियम वाहन बाजार में इस साल की पहली छमाही में कुछ नरमी आई है। उद्योग विशेषज्ञों ने इस मंदी के लिए शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक भूराजनीतिक तनाव को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने खरीदारों को सतर्क कर दिया है। उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती छह महीनों में करीब 22,900 लक्जरी कारों की बिक्री हुई है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 1.8 फीसदी अधिक है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने जॉय डे अभियान शुरू किया है। इसके तहत जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद गाड़ियों पर एक्स शोरूम कीमतों में 13.6 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है और बीएमडब्ल्यू स्मार्ट फाइनैंस के जरिये आकर्षक वित्तीय विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को बुलेट और बैलून भुगतान योजनाओं, सुनिश्चित बायबैक और 6.75 फीसदी तक की कम ब्याज दरों का लाभ भी दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement