facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra ने EV ‘BE 6e’ का ब्रांड नाम बदलकर ‘BE 6’ किया, कहा-ट्रेडमार्क के लिए मजबूती से लड़ेंगे

Advertisement

बता दें कि एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के मालिक इंटरग्लोब एविएशन ने एमएंडएम के अपने नए ईवी ब्रांड में 6ई के इस्तेमाल को लेकर उसे अदालत में घसीटा है।

Last Updated- December 07, 2024 | 6:14 PM IST
Crisis on Mahindra's electric car BE 6E! IndiGo dragged to court, know what is the dispute Mahindra की इलेक्ट्रिक कार BE 6E पर संकट! IndiGo ने कोर्ट में घसीटा, जानें क्या है विवाद

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल Mahindra BE 6e का नाम बदल दिया है। ऑटो कंपनी ने इसका बदलकर Mahindra BE 6 कर दिया है।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड का नाम बदलकर ‘बीई 6’ करने का फैसला किया है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह ट्रेडमार्क ‘बीई 6ई’ के लिए इंटरग्लोब एविएशन के साथ अदालत में मजबूती से मुकाबला जारी रखेगी।

कंपनी ने क्यों बदला Mahindra EV BE 6e का नाम ?

बता दें कि एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के मालिक इंटरग्लोब एविएशन ने एमएंडएम के अपने नए ईवी ब्रांड में 6ई के इस्तेमाल को लेकर उसे अदालत में घसीटा है।

एमएंडएम ने एक बयान में कहा, ”हमें यह अनुचित लगता है कि दो बड़ी, भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियां एक विचलित करने वाले और अनावश्यक संघर्ष में शामिल हों, जबकि वास्तव में हमें एक-दूसरे की वृद्धि और विस्तार का समर्थन करना चाहिए।”

बयान में आगे कहा गया कि इसलिए कंपनी अपने उत्पाद को ‘बीई 6’ के रूप में ब्रांड करने का फैसला कर रही है। एमएंडएम ने कहा, ”हालांकि, हम मानते हैं कि इंडिगो का दावा निराधार है और अगर इसे चुनौती नहीं दी जाती है, तो यह वर्ण-संख्यात्मक 2-अक्षर वाले चिह्नों पर एकाधिकार करने की एक अस्वस्थ मिसाल कायम करेगा, जबकि हमारा चिह्न विशिष्ट और अलग है। यह सभी उद्योगों और क्षेत्रों की सभी कंपनियों के लिए बहुत बड़ी बाधा होगी।”

कंपनी ने कहा कि वह अदालत में इसका दृढ़ता से विरोध करना जारी रखेगी और ब्रांड नाम बीई 6ई पर अपना अधिकार सुरक्षित रखेगी।

Advertisement
First Published - December 7, 2024 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement