facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra को चाकन प्लांट से 2029 तक सालाना दो लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन की उम्मीद

Advertisement

Mahindra & Mahindra को इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र सरकार से पुणे के पास चाकन में 10,000 करोड़ रुपये के ईवी संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी मिली है।

Last Updated- August 16, 2023 | 6:27 PM IST
Mahindra group may join global firms for cell production in India: MD Shah, भारत में बैटरी सेल उत्पादन के लिए ग्लोबल कंपनी से हाथ मिला सकता है महिंद्रा समूह : शाह

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को महाराष्ट्र के चाकन में बनने वाले अपने कारखाने में 2027 से 2029 तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उत्पादन सालाना दो लाख इकाई तक पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी के अध्यक्ष (वाहन क्षेत्र) विजय नाकरा ने यह जानकारी दी।

कंपनी को उम्मीद है कि 2030 तक कुल वाहन बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत हो जाएगी। वाहन कंपनी को इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र सरकार से पुणे के पास चाकन में 10,000 करोड़ रुपये के ईवी संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी मिली है।

कंपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और अपनी आगामी ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ (बीई) मॉडल के विकास और उत्पादन के लिए अपनी अनुषंगी के माध्यम से सात-आठ साल में यह निवेश करेगी।

यह भी पढ़ें : Ashok Leyland इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी OHM India में खरीदेगी पूरी हिस्सेदारी, EV में होगी मजबूत एंट्री

नाकरा ने कहा, “हम चाकन संयंत्र में 2027 से 2029 तक उत्पादन दो लाख इकाई तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बीई श्रंखला के अंतर्गत पहला उत्पाद अगले साल के अंत तक बाजार में आ सकता है और चाकन संयंत्र में उत्पादन उससे चार-पांच महीना पहले शुरू हो सकता है।

एमएंडएम यात्री वाहन खंड में एकमात्र इलेक्ट्रिक मॉडल- एक्सयूवी400 बेचती है, जिसका उत्पादन महाराष्ट्र के नासिक स्थित संयंत्र में होता है। कंपनी हालांकि घरेलू इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन खंड में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement