facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mahindra & Mahindra की बिक्री मार्च में 4% बढ़ी, MG Motor India की 23 % घटी

Advertisement

MG Motor India की मार्च में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 4,648 इकाई रह गई। मोटर वाहन विनिर्माता ने मार्च 2023 में 6,051 इकाइयों की बिक्री की थी।

Last Updated- April 01, 2024 | 1:51 PM IST
Mahindra group may join global firms for cell production in India: MD Shah, भारत में बैटरी सेल उत्पादन के लिए ग्लोबल कंपनी से हाथ मिला सकता है महिंद्रा समूह : शाह

घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की मार्च में कुल बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 68,413 इकाई हो गई।

कंपनी ने सोमवार को फरवरी के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 66,041 इकाइयों की बिक्री की थी।

बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 13 प्रतिशत बढ़कर 40,631 इकाई हो गई, जो पिछले साल मार्च में 35,997 इकाई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में वाहन निर्माता की यात्री वाहनों की थोक बिक्री 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,59,877 इकाई रही। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 3,59,253 इकाई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (वाहन खंड) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2023-24 को एक सकारात्मक मोड़ पर समाप्त किया..’’ कंपनी का कुल निर्यात पिछले महीने 26 प्रतिशत घटकर 1,573 रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,115 इकाई था।

एमजी मोटर इंडिया की मार्च में बिक्री 23 प्रतिशत घटी

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की मार्च में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 4,648 इकाई रह गई। मोटर वाहन विनिर्माता ने मार्च 2023 में 6,051 इकाइयों की बिक्री की थी।

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर करीब 14 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, उसने इससे जुड़े आंकड़े साझा नहीं किए।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement