facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा ने सितंबर माह में बेचीं 87 हजार से ज्यादा गाड़ियां, बताया कब से शुरू होगी Thar Roxx की बुकिंग

Advertisement

महिंद्रा ने सितंबर में 51,062 एसयूवी गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने सितंबर 2023 में घरेलू बाजार में कुल 41,267 एसयूवी बेची थीं।

Last Updated- October 01, 2024 | 11:16 AM IST
Thar Roxx

Mahindra SUV Sales: वाहन बनाने वाली भारतीय कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) लिमिटेड की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) गाड़ियों की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है।

महिंद्रा ने सितंबर में 51,062 एसयूवी गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 24 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, सितंबर 2023 में घरेलू बाजार में कुल 41,267 एसयूवी बेची थीं।

इसमें कहा गया, कमर्शियल वाहनों (CV) और तिपहिया वाहनों सहित कुल वाहन बिक्री पिछले महीने 87,839 इकाई रही, जो सितंबर 2023 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा, उसने पिछले महीने कुल 36,777 कमर्शियाक वाहन और तिपहिया वाहन बेचे, जिनमें 3,027 इकाइयां विदेशी बाजारों में बेची गईं।

महिंद्रा के शेयरों में आया उछाल

सितम्बर माह के दौरान बिक्री में इजाफे का असर कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सुबह 10:58 बजे 1.46 प्रतिशत या 45.10 रुपये बढ़कर 3140 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

नवरात्रि से थार रोक्क्स की बुकिंग होगी शुरू

एमएंडएम लिमिटेड के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव डिवीजन) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ हमने सितंबर में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत अधिक 51,062 एसयूवी बेचीं। कुल 87,839 वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। नवरात्रि के त्यौहार के साथ हम तीन अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित ‘थार रोक्क्स’ (Thar Roxx Booking) की बुकिंग शुरू कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement