facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti auto sales : मारुति की मार्च में बिक्री में मामूली गिरावट, वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 19.66 लाख वाहन बेचे

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 4:00 PM IST
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की मार्च महीने में कुल बिक्री मामूली गिरावट के साथ 1,70,071 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 1,70,395 वाहन बेचे थे।

MSI ने शनिवार को बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि घरेलू बाजार में उसने डीलरों को 1,39,952 वाहनों की आपूर्ति की जो मार्च, 2022 के 1,43,899 वाहनों की तुलना में तीन फीसदी कम है। हालांकि पिछले महीने कंपनी का निर्यात 14 फीसदी बढ़कर 30,119 इकाई हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 26,496 इकाई था।

समूचे वित्त वर्ष (2022-23) में मारुति की थोक बिक्री कुल 19,66,164 वाहनों की रही जो अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने कुल 16,52,653 वाहनों की बिक्री थी।

समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी की घरेलू बिक्री 17,06,831 इकाई की रही जबकि वर्ष 2021-22 में यह 14,14,277 इकाई थी। इस दौरान इसका निर्यात भी 2,38,376 इकाई से बढ़कर 2,59,333 इकाई हो गया।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement