facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti ने वापस मंगाईं 11,177 Grand Vitara

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 8:08 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India or MSI) ने अपने एसयूवी मॉडल ग्रांड विटारा (Grand Vitara) की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि पिछली सीट की बेल्ट में कुछ तकनीकी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाने का फैसला किया गया है। प्रभावित इकाइयों का विनिर्माण आठ अगस्त, 2022 से 15 नवंबर, 2022 के बीच हुआ था।

ऐसी आशंका है कि ग्रांड विटारा की इन इकाइयों के रियर सीट बेल्ट के ब्रैकेट आगे चलकर ढीले हो सकते हैं। इसी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाकर दुरुस्त किया जाएगा। इस बारे में कंपनी की तरफ से वाहन मालिकों को अधिकृत डीलर वर्कशॉप पर लाने के बारे में सूचना दी जाएगी। वहां पर प्रभावित हिस्से का मुआयना कर निःशुल्क उसे बदल दिया जाएगा।

मारुति ने पिछले हफ्ते भी अपने कुछ अन्य मॉडलों की 17,362 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की थी। आठ दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 के बीच बने इन वाहनों के एयरबैग कंट्रोलर को बदला जाएगा।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement