facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल से इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात शुरू कर सकती है Maruti Suzuki

Advertisement

Maruti Suzuki को चालू वित्त वर्ष में लगभग 750 करोड़ रुपये की लिथियम-आयन बैटरी सेल और मॉड्यूल निर्यात करने की भी उम्मीद है।

Last Updated- January 11, 2024 | 3:34 PM IST
Maruti Suzuki
Representative Image

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की योजना इस साल भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने के बाद यहां से उनका निर्यात शुरू करने की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी को चालू वित्त वर्ष में लगभग 750 करोड़ रुपये की लिथियम-आयन बैटरी सेल और मॉड्यूल निर्यात करने की भी उम्मीद है।

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) में कहा, “इसी साल हम यूरोप और जापान जैसे देशों में ईवी का निर्यात शुरू करेंगे।” बैटरी सेल और मॉड्यूल के निर्यात पर भारती ने कहा, “हम इसे यूरोप जैसे उन्नत देशों में निर्यात कर रहे हैं। हम चालू वित्त वर्ष में लिथियम-आयन उन्नत रसायन सेल, बैटरी पैक और मॉड्यूल के निर्यात का लगभग 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेंगे।”

जापान की तोशिबा कॉरपोरेशन, डेंसो कॉरपोरेशन और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के संयुक्त उद्यम (जेवी) ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स पावर प्राइवेट लिमिटेड (एईपीपीएल) का गुजरात के हंसलपुर में लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र है।

मारुति सुजुकी संयुक्त उद्यम से सेल और मॉड्यूल खरीदती है और उनका निर्यात करती है। बृहस्पतिवार को कंपनी ने गुजरात में दूसरा संयंत्र स्थापित करने और सुजुकी मोटर के गुजरात कारखाने में चौथी लाइन जोड़ने के लिए 38,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

दूसरे संयंत्र की स्थापित उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई सालाना होगी, जबकि चौथी लाइन प्रति वर्ष 2.5 लाख इकाई की क्षमता जोड़ेगी, जिससे सुजुकी मोटर गुजरात की वार्षिक उत्पादन क्षमता मौजूदा 7.5 लाख से बढ़कर 10 लाख इकाई हो जाएगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement