facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Maruti Suzuki Fronx SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 2:56 PM IST
Maruti Suzuki Fronx SUV

देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को घरेलू बाजार में अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘फ्रोंक्स’ को पेश किया। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है।

‘फ्रोंक्स’ को 1.2-लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इस मॉडल के 1.2 लीटर संस्करण की कीमत 7.46 लाख रुपये से 9.27 लाख रुपये के बीच है। एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन संस्करण की दिल्ली में शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है। एमएसआई ने इस साल की शुरुआत में ‘वाहन प्रदर्शनी-2023’ में फ्रोंक्स का वैश्विक स्तर पर अनावरण किया था।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने बयान में कहा कि कंपनी को ग्राहकों और उद्योग के रुझानों की विविध जरूरतों को समझने में सबसे आगे रहने पर गर्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रेजा के साथ हमारी सफलता इस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। एसयूवी के प्रति ग्राहकों की प्राथमिकताओं में तेजी से बदलाव के साथ हमने उद्योग में एक नए उप-खंड की शुरुआत को पहचाना है।’’

ताकेउची ने कहा, ‘‘फ्रोंक्स की पेशकश इस श्रेणी के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में हमारे नए दृष्टिकोण का हिस्सा है।’’

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement