facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki की अनोखी योजना: छोटी कार दें और सिर्फ 9,999 रुपये महीने में Grand Vitara की सुविधा पाएं

Advertisement

मारुति सुजूकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी के लिए आसान EMI योजना शुरू की है, जिसमें छोटी कार एक्सचेंज कर सिर्फ 9,999 रुपये मासिक भुगतान पर नई कार खरीदें, बायबैक गारंटी के साथ।

Last Updated- June 06, 2025 | 10:53 PM IST
Grand Vitara
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आपके पास किसी भी ब्रांड की छोटी कार है तो मारुति सुजूकी आपको अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ग्रैंड विटारा का मालिक बनने का मौका दे रही है और वह भी 9,999 रुपये महीने में। असल में कार बनाने वाली सबसे बड़ी देसी कंपनी मारुति दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलूरु में आसान कर्ज की एक अनोखी योजना लाई है, जिसमें छोटी कार देकर और करीब 9,999 रुपये की मासिक किस्त (ईएमआई) चुकाकर ग्रैंड विटारा ली जा सकती है। कंपनी का दावा है कि बाजार में चल रही किसी भी ईएमआई से यह करीब 20 फीसदी कम है।

मारुति सुजूकी के सीनियर एक्जिक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) पार्थ बनर्जी ने कहा, ‘हमारा मकसद उन लोगों तक पहुंचना है, जिनके पास छोटी कार पहले ही है और जो बड़ी कार खरीदना चाहते हैं। हम उन्हें आसानी से बड़ी कार या एसयूवी का मालिक बनाना चाहते हैं।’

इस योजना के तहत ग्राहक के पास पहले से मौजूद कार को डाउन पेमेंट मान लिया जाएगा। कार कितनी पुरानी है, उसके कितने मालिक रह चुके हैं, वह कितनी चल चुकी है – यह सब देखकर उसकी कीमत तय कर ली जाएगी। साथ ही ग्राहक को एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। ग्रैंड विटारा की कीमत में से यह रकम घटाने के बाद बची धनराशि का कर्ज दे दिया जाएगा और उसे पांच साल में चुकाना होगा।

योजना की एक खासियत बायबैक की गारंटी है। गाड़ी को पांच साल चलाने या 75,000 किलोमीटर चलाने के बाद ग्राहक उसे मारुति को वापस बेच सकता है। उसकी कार की एक्स-शोरूम कीमत की 50 फीसदी रकम उसे कंपनी से मिल जाएगी। वह चाहे तो बाकी रकम चुकाकर कार अपने पास रख सकता है।

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement