facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki India का निर्यात 2022 में 28 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 2:36 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) का निर्यात 2022 में 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,63,068 इकाई रहा है जो कंपनी का अब तक का सर्वाधिक निर्यात है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी का पिछला उच्चतम निर्यात 2021 में 2,05,450 इकाई था।

कंपनी ने कहा कि पिछले साल सबसे ज्यादा निर्यात किए गए मॉडल- डिजायर, स्विफ्ट, एस-प्रेसो, बलेनो और ब्रेजा थे।

एमएसआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने कहा, ”लगातार दूसरे साल निर्यात में दो लाख का आंकड़ा पार करना हमारे उत्पादों के भरोसे, गुणवत्ता, विश्वसनीयता, प्रदर्शन और जेब के अनुकूल होने को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”यह उपलब्धि वैश्विक ग्राहकों के लिए उत्पादों के निर्माण के भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता के अनुरूप है।” कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल कोविड-पूर्व ​​​​वर्ष यानी 2019 में निर्यात की गई मात्रा से दोगुने से अधिक 1,07,190 इकाइयों का निर्यात किया।

2020 में महामारी और आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं के चलते कंपनी का निर्यात घटकर 85,208 इकाई रह गया था। एमएसआईएल का 2018 में निर्यात 1,13,824 इकाई था।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement