facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Jimny: महिंद्रा थार को टक्कर देने आ रही मारुति की ये 5 दरवाजे वाली दमदार SUV

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 1:51 PM IST
Maruti Suzuki Jimny
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Jimny: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) को उम्मीद है कि उसकी नई पेशकश जिम्नी (Jimny) से न केवल कंपनी की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि तेजी से बढ़ते स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) सेगमेंट में उसकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। कंपनी का इरादा इस सेगमेंट में टॉप खिलाड़ी बनने का है। कंपनी अगले महीने देश में इस मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है।

कंपनी का मानना है कि ब्रेजा, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा जैसे अन्य मॉडलों के साथ जिम्नी SUV सेगमेंट में उसकी स्थिति को मजबूत करने में भूमिका निभाएगी। कंपनी का चालू वित्त वर्ष में SUV सेगमेंट में शीर्ष स्थान हासिल करने का लक्ष्य है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बातचीत में कहा कि जिम्नी का कंपनी के समग्र ब्रांड मूल्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से जिम्नी देश में SUV सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।’

Also Read: टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज का CNG वेरिएंट पेश किया, जानिए कितनी है कीमत

पांच दरवाजों वाली Maruti Suzuki Jimny के विकास में लगभग 960 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी अगले महीने इस मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है। मारुति वैश्विक स्तर पर 199 देशों में जिम्नी की 32 लाख इकाइयां बेच चुकी है। वैश्विक स्तर पर मारुति जिम्नी का तीन दरवाजों वाला संस्करण बेचती हैं पहली बार इसका पांच दरवाजों वाला संस्करण पेश किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी को पहले ही इस मॉडल के लिए 30,000 बुकिंग मिल चुकी हैं।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement