facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी ने शुरू की Invicto की बुकिंग

Advertisement

यह बुकिंग कंपनी के प्रीमियम रिटेल आउटलेट 'नेक्सा शोरूम' से या ऑनलाइन कराई जा सकती है

Last Updated- June 19, 2023 | 2:51 PM IST
Maruti Suzuki Invicto

मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपने आगामी प्रीमियम यूटिलिटी वाहन इनविक्टो की बुकिंग शुरू कर दी।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजार को बताया कि पांच जुलाई को पेश होने वाले इस वाहन की बुकिंग 25,000 रुपये के भुगतान के साथ कराई जा सकती है।

यह बुकिंग कंपनी के प्रीमियम रिटेल आउटलेट ‘नेक्सा शोरूम’ से या ऑनलाइन कराई जा सकती है। इनविक्टो के साथ कंपनी प्रीमियम थ्री-रो खंड में प्रवेश करेगी।

एमएसआई 20 लाख से महंगे वाहनों की श्रेणी में पैर जमाने की कोशिश कर रही है, जबकि 20 लाख तक की श्रेणी में उसका वर्चस्व है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि थ्री-रो एसयूवी/एमपीवी खंड का बाजार पिछले वित्त वर्ष में 2.58 लाख इकाइयों का था।

इसमें 20 लाख से महंगी गाड़ियों की बिक्री 1.2-1.25 लाख इकाई रही थी। टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक सहयोग के तहत एमएसआई टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) से मजबूत हाइब्रिड मॉडल हासिल करेगी।

टीकेएम पहले ही घरेलू बाजार में इनोवा हाईक्रॉस बेचती है और इसकी आपूर्ति डिजाइन और अन्य तत्वों में कुछ बदलावों के साथ एमएसआई को की जाएगी।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement