facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछाल

Advertisement

यह पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2025 में उसके व्हीकल डिस्पैच में रेल की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत रही

Last Updated- February 09, 2026 | 10:41 PM IST
Maruti Suzuki
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 2025 में रेल से 5,85,000 से अधिक वाहनों की ढुलाई की। यह पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2025 में उसके व्हीकल डिस्पैच में रेल की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत रही। यह 2024 में 23.5 प्रतिशत थी और वर्ष 2016 के 5.1 प्रतिशत के मुकाबले तेज वृद्धि है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम करने, तेल की खपत घटाने और राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिली।

मारुति सुजूकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा कि 2025 न केवल बिक्री के लिहाज से महत्त्वपूर्ण था, बल्कि रेल-आधारित ढुलाई में हासिल सफलता के लिहाज से भी खास रहा। उन्होंने मानेसर इकाई में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग के शुभारंभ और चिनाब रेल पुल के माध्यम से कश्मीर घाटी में रेल से वाहन ढुलाई का जिक्र किया, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है।

ताकेउची ने कहा कि कंपनी का मध्यावधि का लक्ष्य वित्त वर्ष 2031 तक रेल-आधारित वाहन ढुलाई की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 35 प्रतिशत करना है, जो भारत के 2070 के नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य के साथ अपनी लॉजिस्टिक्स रणनीति के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि मारुति ने स्थिरता के लिए ‘सर्कुलर मोबिलिटी’ दृष्टिकोण अपनाया है। इसका उद्देश्य डिजाइन, निर्माण, लॉजिस्टिक्स और एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल मैनेजमेंट सहित वाहनों के इस्तेमाल में कार्बन उत्सर्जन कम करना है।  एमएसआईएल भारत में तैयार वाहनों को दूसरी जगहों तक पहुंचाने के लिए रेलवे का उपयोग करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक रही है। वह 2013 में ऑटोमोबाइल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर (एएफटीओ) लाइसेंस पाने वाली पहली कार निर्माता कंपनी थी।

Advertisement
First Published - February 9, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement