facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजुकी ने जून में 1,59,418 वाहन बेचें, बिक्री में 2 प्रतिशत का इजाफा

Advertisement

एमएसआई ने जून, 2022 में 1,55,857 इकाई थोक बिक्री की थी।

Last Updated- July 01, 2023 | 5:41 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 1,59,418 इकाई हो गई है। कंपनी ने शनिवार को बयान में यह जानकारी दी।

एमएसआई ने जून, 2022 में 1,55,857 इकाई थोक बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,027 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,22,685 इकाई थी।

ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री पिछले साल जून में 14,442 इकाई से मामूली गिरावट के साथ 14,054 इकाई रह गई। इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर वाले कॉम्पेक्ट खंड में बिक्री जून 2022 के 77,746 इकाई से 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 64,471 इकाई रह गई।

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री पिछले साल जून के 1,507 इकाई से बढ़कर 1,744 इकाई हो गई। ब्रेजा, ग्रांट विटारा और अर्टिगा जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री जून, 2022 के 18,860 इकाई से बढ़कर जून, 2023 में 43,404 इकाई हो गई।

कंपनी ने बताया कि उसका निर्यात घटकर जून में 19,770 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 23,833 इकाई था।

Advertisement
First Published - July 1, 2023 | 5:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement