facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति सुजूकी ने इग्निस का उत्पादन किया बंद, 9 साल के सफर के बाद थमी इस हैचबैक की रफ्तार

Advertisement

एसयूवी के बढ़ते क्रेज और गिरती बिक्री के कारण मारुति सुजूकी ने इग्निस का उत्पादन बंद कर दिया है। अब कंपनी अपना पूरा ध्यान वैगन-आर और एस-प्रेसो पर देगी

Last Updated- April 20, 2026 | 9:57 PM IST
Ignis
फोटो क्रेडिट: Commons

एसयूवी की बिक्री में बढ़ोतरी के बाद छोटी कारों की मांग में गिरावट और उनकी कम बिक्री के कारण भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी ने अपनी हैचबैक इग्निस का उत्पादन बंद कर दिया है। इस घटनाक्रम से जुड़े उद्योग के कई सूत्रों और डीलरों ने यह जानकारी दी।

हालांकि यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब एस-प्रेसो और वैगन आर जैसे दूसरे एंट्री-लेवल और छोटी कारों के मॉडलों को उत्पादन की तंगी के कारण आपूर्ति की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी 2.0 से मिली तेजी के बाद इन छोटी कारों की मांग काफी बढ़ गई है। पूरे देश में डीलरों ने इन सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की आपूर्ति में कमी की बात कही है, जिसके चलते कुछ जगहों पर बुकिंग भी रोक दी गई बताई है।

अप्रैल की शुरुआत में कंपनी ने बताया था कि उसके पास 1.9 लाख कारों की बुकिंग के ऑर्डरों का अच्छा-खासा बैकलॉग है, जिसकी वजह जीएसटी के बाद आई तेजी है। इग्निस के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करने पर कंपनी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

हालांकि दूसरे मॉडलों की आपूर्ति की समस्या उत्पादन में तालमेल की रणनीति का हिस्सा है ताकि इन सभी मॉडलों की प्रतीक्षा अवधि का प्रबंध किया जा सके। मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा, हमारे दोनों मॉडलों (वैगन आर और एस-प्रेसो) की मांग लगातार बनी हुई है और सभी बाजारों में इनकी जोरदार बुकिंग हो रही है। हम महीने के आखिर में होने वाली अपनी ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में जानकारी देंगे।

दूसरी ओर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई डीलरों ने बताया कि उन्हें मारुति सुजूकी इंडिया से इग्निस कारों की आपूर्ति नहीं मिल रही है। मुंबई के कुछ डीलरों के पास अभी भी कुछ इन्वेंट्री है और वे इन कारों की बिलिंग जल्द से जल्द करने की कोशिश कर रहे हैं।

कई डीलरों ने बताया कि मारुति सुजूकी ने चुपचाप इग्निस हैचबैक का उत्पादन बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब इसका बहुत कम स्टॉक बचा है और ज्यादातर शोरूम ने इसकी नई बुकिंग बंद कर दी है। हालांकि यह मॉडल अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन उत्पादन बंद होने और डीलरों के पास स्टॉक कम होने से यह साफ संकेत मिलता है कि इसे असल में बाजार से हटाया जा रहा है।

2017 में लॉन्च हुई और नेक्सा लाइनअप में सबसे किफायती गाड़ी के तौर पर पेश की गई इग्निस अपने क्रॉसओवर प्रेरित डिजायन के बावजूद बिक्री बढ़ाने के लिए जूझती रही। 2022 में इसकी बिक्री लगभग 51,000 वाहनों के शिखर पर पहुंची, लेकिन स्विफ्ट जैसी ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के मुकाबले यह काफी पीछे रही। इसके बाद से इसकी बिक्री में तेजी से गिरावट आई है और हाल के महीनों में इसकी मासिक बिक्री 2,000 वाहनों से भी कम रह गई है।

सीमित लाइफसाइकिल अपडेट, सीएनजी जैसी सुविधाओं की कमी और सुरक्षा से जुड़े अपडेट में धीमी गति ने इसके आकर्षण को और कमजोर कर दिया, जिससे एसयूवी और बेहतर सुविधाओं वाली गाड़ियों की ओर बढ़ रहे बाजार में इसकी प्रासंगिकता धीरे-धीरे कम होती गई।

वाहन उद्योग के एक विश्लेषक ने इग्निस को पूरी तरह से फेल होने के बजाय उत्पाद और बाजार के बीच तालमेल की कमी का एक क्लासिक उदाहरण बताया। इस सेक्टर पर नजर रखने वाले एक विश्लेषक ने कहा, हालांकि इस मॉडल ने अपने खास डिजायन और शहरी पहचान के साथ अपनी अलग जगह बनाई, लेकिन इसे कभी भी बड़े बाजार में वैसी स्वीकार्यता नहीं मिली, खासकर उस कीमत दायरे में, जहां भारतीय खरीदार अक्सर जानी-पहचानी चीजों, रीसेल वैल्यू और पारंपरिक स्टाइल को ज्यादा अहमियत देते हैं।

इग्निस की बिक्री और स्विफ्ट या वैगन आर की बिक्री के बीच लगातार रहने वाला अंतर यह दिखाता है कि मारुति के मुख्य ग्राहक वर्ग ने इस मॉडल के अनोखे अंदाज को कभी भी पूरी तरह से नहीं अपनाया और प्रतिस्पर्धी कीमत होने के बावजूद इसकी बिक्री सीमित रही।

उद्योग के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक हाल के समय में इग्निस की मासिक डिस्पैच 1,800–2,500 वाहनों के बीच रही है। इसकी तुलना में वैगन आर और स्विफ्ट ने हर महीने 14,000–17,000 वाहनों की बिक्री दर्ज की है। जहां लोकप्रिय हैचबैक वैगन आर की वित्त वर्ष 25 में लगभग 2,00,000 गाड़ियां बिकीं, वहीं इग्निस की बिक्री 20,000–25,000 वाहनों के दायरे में रही।

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement