facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti की पहली कार को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग; 11 नवंबर को बाजार में देगी दस्तक, सिर्फ ₹11 हजार में करा सकेंगे बुक

Advertisement

मारुति सुजुकी की गाड़ियों की अक्सर खराब बिल्ड क्वालिटी की वजह से आलोचना की जाती है। लेकिन इस बार मारुति से सभी को हैरान कर दिया है।

Last Updated- November 08, 2024 | 5:33 PM IST
Maruti Dzire

Maruti Suzuki dzire safety rating: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान मारुति सुजुकी की dzire ने इतिहास रच दिया है। डिजायर ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) के क्रैश सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली मारुति सुजुकी की पहली कार बन गई है। इससे पहले मारुति की कोई भी गाड़ी 5 स्टार रेटिंग हासिल नहीं कर सकी थी।

बता दें कि मारुति सुजुकी की डिजायर (Maruti Suzuki dzire) को सबसे पहले साल 2008 में लॉन्च किया गया था। तीन बार अपडेट के बाद 11 नवंबर, 2024 को इसका चौथे जनरेशन का मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

Dzire को GlobalNCAP से मिली 5 स्टार रेटिंग

मारुति सुजुकी की गाड़ियों की अक्सर खराब बिल्ड क्वालिटी की वजह से आलोचना की जाती है। लेकिन इस बार मारुति से सभी को हैरान कर दिया है। कंपनी की डिजायर (dzire) ने ग्लोबल एनकैप (Global Ncap) की एडल्ट क्रैश टेस्टिंग में पूरे 5 स्टार हासिल किए हैं। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 4-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग प्राप्त हुई है।

बेहतर माइलेज के साथ अब सुरक्षा भी

मारुति सुजुकी का कहना है कि डिजायर के नए लुक और डिजाइन ने इसे ज्यादा माइलेज निकालने में मदद की है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ डिजायर 24.79 किमी प्रति लीटर और एएमटी बॉक्स के साथ 25.71 किमी प्रति लीटर माइलेज दे सकती है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में कंपनी ने डिजायर के 33.73 किमी/किलोग्राम का माइलेज निकालने का दावा किया है।

कब लॉन्च होगी नयी डिजायर ?

बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी फोर्थ जनरेशन डिजायर (Fourth generation dzire) को अभी लॉन्च नहीं किया है। इसे आधिकारिक रूप से 11 नवंबर, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस गाड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो गई है और इसके नए डिजाइन की खूब चर्चा भी हो रही है।

मारुति सुजुकी के लिए गेम चेंजर साबित होगी सेफ्टी रेटिंग ?

मारुति सुजुकी के लिए डिजायर की यह 5 स्टार रेटिंग गेम चेंजर साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग चाहते हुए भी सुरक्षा कारणों की वजह से मारुति की गाड़ियों को लेने से परहेज करते हैं।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement