facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा थार को टक्कर देने आई मारुति की Jimny, कीमत 12.74 लाख से शुरू

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 6:24 PM IST
Maruti's Jimny to compete with Mahindra Thar, price starts from 12.74 lakhs
Maruti Suzuki

भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) जिम्नी ( Jimny) की कीमत महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए 12.74 लाख रुपये से शुरू की है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कार देश की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी बनेगी।

ऑफ-रोडर 5-दरवाजे वाली जिम्नी कार ( Jimny) 7 जून से नेक्सा के सभी शोरूम में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 12.7 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी ब्रेजा को एरिना डीलरशिप के जरिए बेचती है।

Displaying Image_20230607_181416_309.jpeg

जिम्नी की कीमतों की घोषणा करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने कहा, “सुजुकी की ऑलग्रिप प्रो (4WD) तकनीक द्वारा संचालित अपनी पुरानी डिजाइन और कमाल की ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ, जिम्नी पांच दशकों से लोगों की पसंद बनी हुई है। जिम्नी की 1970 में वैश्विक शुरुआत हुई थी। 5 दरवाजे वाली जिम्नी की लॉन्चिंग हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो के लिए शानदार है। इसके जरिए ही हम देश की सबसे बड़ी SUV बनाने वाली कंपनी बन सकते हैं।”

FY23 में SUV का इंडस्ट्री वॉल्यूम 1,673,000 यूनिट था, जिसमें मारुति की 202,000 यूनिट में 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी।

Also read: UPI एक्टिवेट करने के लिए अब नहीं चाहिए होगा डेबिट कार्ड, आधार ही होगा काफी

Mahindra and Mahindra Thar रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। थार का ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प 13.8 रुपये और 16.78 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि रियर-व्हील ड्राइव लगभग 10.5 लाख रुपये से शुरू होता है। M&M थार का 5-डोर विकल्प लाने की योजना बना रही है, जो तब जिम्नी से टक्कर लेगी। 2019 में लॉन्च हुई Tata Harrier की कीमत 14.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होकर 24.07 लाख रुपये तक जाती है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement