facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति के प्रॉफिट ने भरा फर्राटा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 9:15 PM IST
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी का कुल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 129.7 फीसदी बढ़कर 2,391 करोड़ रुपये हो गया। वाहनों के दाम में इजाफे, महंगी कारों की अधिक मांग, जिंसों के दाम में नरमी और मुद्रा विनिमय अनूकूल रहने से कंपनी को मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है।

इस दौरान मारुति की कुल शुद्ध आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26.9 फीसदी बढ़कर 29,918 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने बताया कि लागत घटाने के उपायों, मुद्रा विनिमय अनुकूल रहने और कच्चे माल की लागत घटने के साथ ही गैर-परिचालन आय ज्यादा होने से कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़ा है।

मारुति ने बताया कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही खत्म होने तक 3.63 लाख कारों के ऑर्डर उसके पास पड़े हुए थे, जिनमें से करीब 1.19 लाख ऑर्डर हाल ही में पेश की गई कारों के हैं।

मारुति का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमान से 22.4 फीसदी अधिक रहा

रिलायंस सिक्योरिटीज में शोध प्रमुख मितुल शाह ने कहा कि मारुति सुजूकी का शुद्ध मुनाफा मुख्य रूप से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगे वाहनों की मांग ज्यादा होने से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम घटने से कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हुआ है। मारुति का शुद्ध मुनाफा उनके अनुमान से 22.4 फीसदी अधिक रहा।

मारुति सुजूकी की कुल बिक्री में कच्चे माल की लागत का हिस्सा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर 75.7 फीसदी रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 78.8 फीसदी था।

कंपनी ने कहा कि सेमी कंडक्टरों की आपूर्ति बढ़ी है मगर अब भी कुछ समस्या देखी जा रही है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी के 46,000 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ।

घरेलू यात्री कार बाजार में मारुति की हिस्सेदारी 41 फीसदी रही ,जो वित्त वर्ष 2022 में 43.4 फीसदी और अप्रैल 2021 में 52 फीसदी थी।

बेहतर नतीजों का असर मारुति के शेयर पर भी दिखा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर मारुति सुजूकी का शेयर आज 3.27 फीसदी बढ़कर 8,690 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement