facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti के पास जमा हुआ बुकिंग का भंडार, लंबित ऑर्डर जनवरी में बढ़कर 4.05 लाख इकाई पर

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 6:32 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की कारों की मांग और बुकिंग बने होने से लंबित ऑर्डर इस महीने बढ़कर 4.05 लाख इकाई तक पहुंच गया।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल में पेश एसयूवी जिम्नी और फ्रॉन्क्स की बुकिंग के कारण भी लंबित ऑर्डर बढ़ गए हैं। जिम्नी की बुकिंग 11,000 से पार कर गई है जबकि फ्रॉन्क्स की बुकिंग लगभग 4,000 इकाई पर है।

कंपनी के पास दिसंबर, 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही में 3.63 लाख वाहनों के लंबित ऑर्डर थे। इनमें से 1.19 लाख ऑर्डर बाजार में नए उतारे गए वाहनों के थे।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमारे पास अभी लगभग 4,05,000 वाहनों की बुकिंग है, जो लंबित है। इसका मतलब हम बुकिंग की दर और गाड़ियों के बारे में पूछताछ बेहतर है।”

उन्होंने कहा कि जनवरी, 2022 की तुलना में इस महीने पूछताछ 22 प्रतिशत जबकि बुकिंग 16 प्रतिशत ज्यादा है। श्रीवास्तव ने कहा कि लंबित बुकिंग कंपनी के हाल ही में पेश दो नए एसयूवी मॉडल- जिम्नी और फ्रॉन्क्स के कारण भी बढ़ गई है। इन दोनों वाहनों को इसी महीने वाहन प्रदर्शनी में पेश किया गया था।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement