facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पैसेंजर वाहनों की बिक्री में मई में मंदी, डीलर स्टॉक बढ़ने से थोक डिस्पैच 0.8% घटा

Advertisement

मई 2025 में पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री में 0.8% की गिरावट, डीलरों के पास बिना बिके स्टॉक बढ़ने से डिस्पैच पर पड़ा असर, दोपहिया बिक्री में मामूली बढ़त।

Last Updated- June 16, 2025 | 10:25 PM IST
Top 3 Auto stocks to buy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

passenger vehicle sales May 2025: पिछले महीने 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बाद मई में डीलरों को भेजी जाने वाली यात्री वाहनों की खेप में मामूली गिरावट आई है। हालांकि इस महीने दोपहिया वाहनों की खेप बढ़ी है मगर मामूली यानी 2.2 प्रतिशत। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के आंकड़ों के अनुसार डीलरों को भेजी गई यात्री वाहनों की खेप 0.8 प्रतिशत घटकर 3,44,656 रह गई।

उद्योग पर नजर रखने वालों ने कहा कि डीलरों के पास बिना बिके वाहनों का अधिक स्टॉक होने के कारण खेप भेजने पर दबाव पड़ा है। मई में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 3.1 प्रतिशत और पिछले महीने के मुकाबले 13.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि यात्री वाहनों का बिना बिका स्टॉक बढ़कर 52 से 53 दिनों का हो चुका है। हालांकि आरबीआई के दरों में कटौती करने और मॉनसून के सामान्य से बेहतर रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्री वाहनों की बिक्री का परिदृश्य सकारात्मक है।  सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि मई में सभी वाहन श्रेणियों का प्रदर्शन स्थिर रहा और डीलरों को भेजे जाने वाले यात्री वाहनों की खेप 3,44,656 रही, जो मई में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बिक्री है। पिछले साल मई की तुलना में तिपहिया वाहनों की बिक्री में 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

Advertisement
First Published - June 16, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement