facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mercedes-Benz को उम्मीद, भारत इस साल भी सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार होगा

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 2:41 PM IST
Mercedes Benz

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने उम्मीद जताई है कि पिछले साल की तरह इस साल भी भारत वैश्विक स्तर पर उसका सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार होगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस साल दस नये मॉडल पेश करने की योजना बनाई थी, हालांकि आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं के कारण कुछ पेशकश में देरी हो रही है। कंपनी इन उत्पादों की प्रतीक्षा अवधि को आगे और बढ़ने से रोकना चाहती है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”मैं अभी भी भारत को बाकी देशों के बीच चमकता हुआ देखता हूं। हमारी वैश्विक रिपोर्ट को देखें तो साल के पहले दो महीनों में भी भारत में वृद्धि बनी हुई है। पूरे साल के लिए अनुमान जताना जल्दबाजी होगी लेकिन अगर पहले दो महीनों के नतीजों पर बात करें तो यह दुनिया के कई अन्य बाजारों की तुलना में काफी मजबूत और सकारात्मक है।”

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत वैश्विक स्तर पर कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बना रह सकता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2021 में 11,242 इकाइयों की बिक्री की थी। यह आंकड़ा 2022 में 41 प्रतिशत बढ़कर 15,822 इकाई हो गया।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement