facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री में बढ़त, लग्जरी और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की मजबूत मांग

Advertisement

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार जर्मनी की इस लग्जरी कार विनिर्माता ने साल 2026 की पहली तिमाही के दौरान 5,131 वाहन बेचे।

Last Updated- April 09, 2026 | 10:39 PM IST
Mercedes Benz

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के मुकाबले वृद्धि दर्ज की है। पश्चिम एशिया संकट, वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव और कच्चे माल की बढ़ती लागत जैसी बाधाओं के बावजूद कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के टॉप-एंड लग्जरी वाहनों और इलेक्ट्रिक मॉडलों की मांग ने शुरुआती स्तर वाली श्रेणी में दबाव भी कम किया।

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार जर्मनी की इस लग्जरी कार विनिर्माता ने साल 2026 की पहली तिमाही के दौरान 5,131 वाहन बेचे। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि में बेचे गए 4,775 वाहनों की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है। साथ ही इससे पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर की अव​धि में बेचे गए लगभग 4,800 वाहनों की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। पहली तिमाही का यह प्रदर्शन मर्सिडीज-बेंज इंडिया के लिए अब तक का किसी वित्त वर्ष का बेहतरीन प्रदशर्न रहा और वित्त वर्ष 26 की बिक्री बढ़कर 19,363 वाहनों तक पहुंच गई।

प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी संतोष अय्यर ने कहा, ‘हम एकमात्र ऐसा लग्जरी ब्रांड हैं जिसने लगातार दो तिमाहियों में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी ने भू-राजनीतिक तनाव, विनिमय दर में गिरावट और दो बार मूल्य वृद्धि के बावजूद बिक्री की संख्या बढ़ाई है।

यह दमदार प्रदर्शन मुख्य रूप से मर्सिडीज-बेंज के प्रीमियम मिश्रण से आया है। इसकी टॉप-एंड लग्जरी श्रेणी में मेबैक, एएमजी, एस-क्लास और ईक्यूएस मॉडल शामिल हैं। पहली तिमाही में इस श्रेणी में 25 प्रतिशत और समूचे वित्त वर्ष में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इसने कुल बिक्री में 27 प्रतिशत का योगदान किया। बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ने टॉप-एंड वाहनों की कुल बिक्री में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की। ईक्यूएस एसयूवी मॉडल भारत में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला लग्जरी ईवी बनकर उभरा।

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement