facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत बनेगा मेटा AI का भविष्य, व्हाट्सऐप मेसेजिंग से बदल रहा कारोबार: अरुण श्रीनिवास

Advertisement

भारत में मेटा के प्रबंध निदेशक और प्रमुख अरुण श्रीनिवास ने कहा कि एआई के भविष्य के लिए मेटा के विजन में भारत सबसे आगे है

Last Updated- November 30, 2025 | 10:41 PM IST
Arun Srinivas
भारत में मेटा के प्रबंध निदेशक और प्रमुख अरुण श्रीनिवास

भारत में मेटा के प्रबंध निदेशक और प्रमुख अरुण श्रीनिवास कंपनी के कारोबार खास तौर पर छोटे और मझोले उद्यमों को दिए जाने वाले अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पद संभालने के बाद दिए गए पहले साक्षात्कार में उन्होंने शिवानी शिंदे के साथ बातचीत में व्हाट्सऐप मेसेजिंग में एसएमबी की बढ़ती अहमियत, व्हाट्सऐप पे और भारत से नवाचार के बारे में विस्तार से बात की। संक्षिप्त अंश :

नई भूमिका में आपको 6 महीने हो गए हैं। अब तक का सफर कैसा रहा?

यह बहुत उत्साहजनक रहा। भारत हमेशा से हमारे लिए सबसे आगे रहा है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जो डिजिटलीकरण के सफर पर है और यहां की आबादी और विविधता हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एकदम मुफीद है। हमारे पास व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम तथा मेटा एआई के अच्छे खासे उपयोगकर्ता हैं। इसके साथ ही हमारा क्रिएटर इकोसिस्टम भी है। भारत हमारे ग्लोबल क्रिएटर इकोसिस्टम का एक बड़ा हिस्सा है। प्लेटफॉर्म पर डाले जाने वाले कंटेंट का एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है। सही मायने में भारत मेटा के लिए बहुत जरूरी है। भारत हमारे लिए केवल महत्त्वपूर्ण बाजार ही नहीं है बल्कि अपने प्लेटफॉर्म पर एआई के भविष्य की कल्पना करने में भारत सबसे आगे है। 

व्हाट्सऐप बिज़नेस मेसेजिंग सेगमेंट में आपको क्या रुझान दिखते हैं?

व्हाट्सऐप पर हमारी पहली प्राथमिकता हमेशा उपयोगकर्ता का अनुभव होता है। 2 लाख से ज्यादा छोटे और मझोले व्यवसाय पहले से ही अपने रोजमर्रा के काम को चलाने के लिए क्लिक टू व्हाट्सऐप का उपयोग कर रहे हैं। ये व्यवसाय आम तौर पर एक दिन में 20-25 लीड जेनरेट करते हैं। कैटलॉग और क्विक रिप्लाई जैसे आसान टूल्स ने व्हाट्सऐप को उनका मुख्य 

स्टोरफ्रंट बना दिया है। एक उद्यमी ने बताया कि हमें अब वेबसाइट डेवलप करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां सब कुछ उपलब्ध है। भारत में करीब 7-8 करोड़ छोटे व्यवसाय हैं, उनमें से कई लोग छोटे दायरे में ग्राहकों को लक्षित करने के लिए इंस्टाग्राम ऐड का इस्तेमाल करते हैं। बड़े व्यवसाय व्हाट्सऐप पर मार्केटिंग मेसेज का उपयोग करते हैं।

भारत में मेटा के लिए एसएमबी कितना जरूरी है?

मेटा के लिए एसएमबी सेगमेंट बहुत जरूरी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 6.5-7 करोड़ छोटे और मझोले व्यवसाय हैं। हमारे प्लेटफॉर्म पर आज मौजूद सभी व्यवसाय में से 92 फीसदी एसएमबी हैं  इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे ग्राहक से जुड़ने के लिए अपने स्टोरफ्रंट या शॉपफ्रंट के तौर पर मेटा पर कितना भरोसा करते हैं। हमारा मकसद इस सेगमेंट पर दोगुना ध्यान देने का है। 

व्हाट्सऐप पे की क्या रणनीति है?

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर हम जिस तरह की वृद्धि देख रहे हैं, उसके आधार पर हम इस बारे में सक्रियता से विचार कर रहे हैं कि व्हाट्सऐप पे का अगला चरण क्या होना चाहिए। आज भी उपयोगकर्ता ऐप के अंदर सीधे एक-दूसरे को भुगतान कर सकते हैं। हम पहले से ही पीयर-टू-पीयर (पी2पी) भुगतान में अच्छी-खासी बढ़त देख रहे हैं। 

Advertisement
First Published - November 30, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement