facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meta Layoff: मेटा में एक बार फिर चलेगी छंटनी की तलवार, इस बार जाएगी 10 हजार लोगों की नौकरी

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 11:02 PM IST
Meta

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने मंगलवार को कहा कि वह 10,000 कर्मचारियों को बाहर करेगी। महज चार महीने पहले उसने 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

कंपनी के मुख्य कार्या​धिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों के नाम एक संदेश में कहा, ‘हम अपनी टीम के आकार को करीब 10,000 लोगों तक कम करने और करीब 5,000 उन अतिरिक्त पदों को खत्म करना चाहते हैं जिनके लिए हमने अब तक नियु​क्ति नहीं की है।’

यह छंटनी मेटा की उस व्यापक पुनर्गठन अ​भियान का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी अपने संगठनात्मक ढांचे को सपाट करने, कम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद्द करने और नियु​क्तियों की रफ्तार कम करने पर जोर दे रही है। यह खबर आने के बाद मेटा का शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 2 फीसदी चढ़ गया था।

कंपनी की इस पहल से पता चलता है कि जुकरबर्ग 2023 को ‘दक्षता वर्ष’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान खर्च में 5 अरब डॉलर की कटौती करने की योजना है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत बिगड़ने से उद्योग जगत में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टैनली जैसे बड़े बैंकों से लेकर एमेजॉन डॉट कॉम और माइक्रोसॉफ्ट सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां भी छंटनी के जरिये लागत बचाने की को​शिश कर रही हैं।

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के अनुसार, साल 2022 की शुरुआत से अब तक प्रौद्योगिकी उद्योग में 2,80,000 से अ​धिक ​कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।

भविष्य पर केंद्रित मेटावर्स के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रही मेटा वै​श्विक महामारी के बाद महंगाई और ब्याज दरों में तेजी के कारण कंपनियों के विज्ञापन खर्च में नरमी की मार झेल रही है।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement