facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meta ने भारत में WhatsApp, Messenger और Instagram के लिए AI चैटबॉट ‘Meta AI’ की टेस्टिंग शुरू की

Advertisement

AI-संचालित चैटबॉट टेक्स्ट और इमेज तैयार करेगा, स्टोरीज को शॉर्ट करेगा और अनुवाद करेगा

Last Updated- April 12, 2024 | 10:13 PM IST
META layoffs

टेक दिग्गज Meta ने भारत और कुछ अन्य देशों में व्हाट्सऐप, मैसेंजर तथा इंस्टाग्राम से जुड़े चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए अपने आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस चैटबॉट ‘Meta एआई’ की टेस्टिंग शुरू कर दी है। Meta के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘हमारे जेनरेटिव एआई-संचालित अनुभव अलग-अलग चरणों में विकास के दौर में है और हम सीमित क्षमता में उनमें से एक दायरे के भीतर परीक्षण कर रहे हैं।’

Meta का यह कदम उसके प्लेटफॉर्मों पर व्यापक उपयोगकर्ता आधार को एआई पेशकशों में सक्षम बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। करीब 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ भारत व्हाट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

सोशल मीडिया दिग्गज की यह चैटबॉट सेवा उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट और इमेज तैयार करने, स्टोरीज को शॉर्ट करने और प्रूफ रीडिंग, संपादन, अनुवाद जैसे अन्य कामों में मदद करेगी।

पिछले साल सितंबर में कंपनी ने व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए कन्वर्सेशनल असिस्टेंट के तौर पर बीटा में Meta एआई पेश किया था। कंपनी की आधिकारिक घोषणा में कहा गया है, ‘Meta एआई आपको सही समय पर जानकारी दे सकता है और दोस्तों के साथ साझा करने के लिए कुछ ही सेकंड में आपके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से फोटोरियलिस्टिक इमेज तैयार कर सकता है।’

चैटबॉट ऐसे कस्टम मॉडल से संचालित होगा जो लामा 2 की तकनीक का फायदा उठाएगा और कंपनी के नवीनतम लार्ज लेंग्वेज मॉडल (एलएलएम) पर केंद्रित होगा। लामा Meta का एलएलएम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई और गूगल के जेमिनी से मुकाबले के लिए पिछले साल जारी किया गया था। Meta एआई के अलावा 28 अन्य एआई हैं जिसे टेक दिग्गज ने पिछले साल व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए पेश करने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement