facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MG Motor ने जताई उम्मीद, वित्त वर्ष 24 में 30 फीसदी बिक्री EV से संभव

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 10:24 PM IST
MG Motor
MG Motor

MG Motor India की कुल घरेलू बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की हिस्सेदारी वर्ष 2023-24 में बढ़कर तकरीबन 30 फीसदी तक हो सकती है। कंपनी के अध्यक्ष राजीव चाबा ने यह उम्मीद जताई है। वर्ष 2022-23 के दौरान इसकी कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 11.6 फीसदी रही थी।

MG Motor India ने पिछले बुधवार को अपनी कॉम्पैक्ट ईवी कॉमेट (Comet EV) का अनावरण किया, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। चाबा ने कहा कि कंपनी 15 मई से कॉमेट के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर देगी।

कॉमेट भारतीय बाजार में MG Motor की दूसरा इले​क्ट्रिक वाहन होगा। इसकी पहली इलेक्ट्रिक कार ZS EV, जो स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल है, को भारत में वर्ष 2020 में पेश किया गया था।

चाबा, जो कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं, ने यहां कॉमेट का अनावरण करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस साल कुल बिक्री का हमारा लक्ष्य 80,000 से 1,00,000 वाहन है। पिछले साल हमने लगभग 48,000 वाहनों की बिक्री की थी और इस साल हमारी बिक्री में 30 फीसदी हिस्सा EV का हो सकता है। इसलिए EV की हिस्सेदारी के फीसदी के लिहाज से हम देश में शीर्ष भागीदार होंगे।

Also Read: Cars Discounts Offers: कार लेनी हैं तो ये पढ़िए… इन कारों पर कंपनियां दे रही भारी डिस्काउंट

सायम के आंकड़ों के अनुसार MG Motor India, जिसका स्वामित्व चीन की कंपनी SAIC मोटर के पास है, की घरेलू बिक्री वर्ष 2022-23 में 21 फीसदी तक बढ़कर 48,886 वाहन हो चुकी है।

इन आंकड़ों के संबंध में चाबा ने कहा कि पिछले साल कंपनी सेमीकंडक्टर चिप किल्लत से अपनी कुछ प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तरह कुशलता से नहीं निपट पाई लेकिन इस साल हालात काफी सुधारे हैं।

सायम के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने भारत में प्रति माह करीब 472 ZS EV की बिक्री की थी। चाबा ने कहा कि वर्तमान में कंपनी प्रति माह 600 से 700 ZS EV बेच रही है और वर्ष 2023 के आ​खिर तक यह संख्या बढ़कर 1,300 वाहन प्रति माह हो जाएगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement