facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MG Motor India ने HPCL के साथ किया इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सिस्टम के विस्तार के लिए करार

Advertisement

वाहन कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी EV यूजर्स को लंबी दूरी और अंतर-शहर आवागमन के दौरान ईवी चार्जर की उपलब्धता बढ़ाने पर केंद्रित है।

Last Updated- May 29, 2024 | 3:02 PM IST
Mahindra, Hinduja join race to buy stake in MG Motor EV business

एमजी मोटर इंडिया ने देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी की है।

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने बुधवार को बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह HPCL के साथ मिलकर देशभर के प्रमुख राजमार्गों और शहरों में 50KW/60KW DC फास्ट चार्जर लगाएगी।

वाहन कंपनी ने कहा कि यह साझेदारी EV यूजर्स को लंबी दूरी और अंतर-शहर आवागमन के दौरान ईवी चार्जर की उपलब्धता बढ़ाने पर केंद्रित है।

MG Motor India के मुख्य वृद्धि अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, ‘भारत में HPCL का विशाल नेटवर्क और महत्वपूर्ण उपस्थिति यह सुनिश्चित करेगी कि देशभर में मौजूदा और संभावित EV यूजर्स को हमारे चार्जिंग समाधान तक सुविधाजनक पहुंच प्राप्त हो।’

HPCL के मुख्य महाप्रबंधक (हाईवे रिटेलिंग) राजदीप घोष ने कहा कि कंपनी के पास 22,000 से अधिक पेट्रोल पंप का राष्ट्रव्यापी नेटवर्क है और वह ग्राहकों को हरित ईंधन उपलब्ध कराकर एक पर्यावरण अनुकूल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, HPCL का लक्ष्य दिसंबर, 2024 तक 5,000 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement