facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MG Motor ने ग्लॉस्टर के ब्लैकस्टॉर्म एडिशन से उठाया पर्दा, चेक करें कीमत से लेकर लेटेस्ट फीचर्स

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 6:02 PM IST

MG Motor ने सोमवार को अपनी प्रीमियम SUV कार ग्लॉस्टर के नए ब्लैकस्टॉर्म एडिशन से पर्दा उठा दिया। इस प्रीमियम एसयूवी कार की शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये से शुरू है।

कंपनी ने बताया कि यह कार 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव के साथ 6 और 7 सितार दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इस नए एडिशन में कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में कुछ बदलाव किये गए हैं।

इस कार में सेफ्टी में 30 फीचर 

एमजी मोटर ने ग्लॉस्टर के इस संस्करण को ब्लैकस्टॉर्म नाम दिया है, जो लेवल-1 ADS (एडवांस ड्राइवर अस्सिस्टेंस सिस्टम) के साथ आता है। इसके साथ ही इस कार में सेफ्टी में 30 फीचर दिए गए है, जो इसे काफी सुरक्षित बनाते है।

एमजी के मुताबिक़, यह नया एडिशन ऑटोमैटिक पार्किंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज, दरवाजा खुला रह जाने वाली वार्निंग समेत कई एडवांस फीचर से भी लैस है।

इसके अलावा ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म में BS6 फेस 2 का ताजा 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो टर्बो और ट्विन टर्बो दोनों विकल्प के साथ आता है।

एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने बयान में कहा, ‘‘एमजी ग्लॉस्टर सुविधा, मौज-मस्ती और आधुनिक तकनीक के एक अनोखे प्रतीक का प्रतिनिधित्व करती है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म रोमांच से भरपूर है।’

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 6:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement