facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MG Motor के बिक सकते हैं 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन, कंपनी ने जताई बिक्री में तेजी की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 9:09 PM IST
MG Motor expects 30 pc of sales to come from EVs this year; gears up to drive in electric hatch Comet
MG Motors

MG Motor India को इस साल उसकी कुल बिक्री का 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन (EV) श्रेणी से होने की उम्मीद है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) राजीव छाबा ने बताया कि कंपनी अगले महीने अपना दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने वाली है।

MG Motor इस समय देश में ‘ZS EV’ की बिक्री कर रही है। कंपनी ने दो दरवाजों वाले इलेक्ट्रिक वाहन ‘कॉमेट’ (Comet) का अनावरण किया है और उसे अगले महीने से चरणवार तरीके से देशभर में उतारने की योजना है।

छावा ने कहा, ‘हम इस साल हमारी कुल बिक्री- 80,000 या 90,000 इकाई का 30 प्रतिशत दो इलेक्ट्रिक मॉडलों से उम्मीद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री भारत में आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ने वाली है।

Also read: Kia India का भारत में यूटिलिटी वाहन सेगमेंट पर जोर

यह बिक्री पिछले वर्ष की 50,000 इकाई से इस वर्ष बढ़कर 1.2 लाख इकाई होने की उम्मीद है। उन्होंने वैश्विक रुझानों का हवाला देते हुए कहा कि चीन में कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह यूरोप में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत और अमेरिका में 10 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement