facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NCLAT ने Google और CCI को 24 मई तक Play Store नीति पर जवाब देने का निर्देश दिया

Advertisement

NCLAT ने सभी पक्षों से 24 मई को अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब देने को कहा है।

Last Updated- May 10, 2024 | 10:50 PM IST
NCLAT

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने आज गूगल और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से गूगल की प्ले स्टोर बिलिंग नीति को चुनौती देने वाली स्टार्टअप कंपनियों की याचिका पर जवाब देने को कहा। एनसीएलएटी ने सभी पक्षों से 24 मई को अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब देने को कहा है।

यह निर्देश पीपल इंटरएक्टिव इंडिया (जिसके पास शादी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम जैसे ब्रांड हैं) और मेबिगो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (कुकु एफएम ब्रांड की मालिक) के साथ-साथ इंडियन ब्रॉडकास्टिंग ऐंड डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ) और इंडियन डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री फाउंडेशन (आईडीएमआईएफ) की अपील पर दिया गया है।

इसमें गूगल की सेवा शुल्क से अंतरिम सुरक्षा की मांग की गई , जब तक कि सीसीआई प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इस दिग्गज की बिलिंग नीति की जांच पूरी नहीं कर लेता। इन कंपनियों ने एनसीएलएटी से कहा कि वह अगली सुनवाई तक गूगल को उनसे सेवा शुल्क न वसूलने का निर्देश दे। हालांकि पंचाट ने उन्हें यह अंतरिम सुरक्षा नहीं दी है।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement