facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्हीकल रजिस्ट्रेशन में नया रिकॉर्ड: 2025 में 2.8 करोड़ के पार बिक्री, EVs और SUV की दमदार रफ्तार

Advertisement

चार ओईएम के लिए कुल पंजीकरण की संख्या लगभग 35 लाख वाहन बढ़ गई जो मजबूत त्योहारी सीजन और एसयूवी की निरंतर मांग के बल पर सालाना आधार पर लगभग 8.4% ज्यादा है

Last Updated- January 01, 2026 | 9:49 PM IST
Auto Sales May 2026

वर्ष 2025 में सभी तरह के वाहनों के पंजीकरण का कुल आंकड़ा पहली बार 2.8 करोड़ के पार पहुंच गया। यह सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।वर्ष 2023 में 2.4 करोड़ वाहनों की रिटेल बिक्री हुई थी। इलेक्ट्रिक वाहनों का पूरे साल शानदार प्रदर्शन रहा।

2025 में भारत में 12 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया पंजीकृत हुए, जो उस साल बेचे गए सभी दोपहिया वाहनों का 6.2 प्रतिशत थे। यह कैलेंडर वर्ष 2024 में बेचे गए 11.4 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से लगभग 12 प्रतिशत ज्यादा हैं। जहां तक चार पहिया वाहनों की बात है, ‘वाहन’ के आंकड़ों से पता चला है कि वर्ष के दौरान लगभग 170,000 ईवी की खुदरा बिक्री हुई। यह कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान बेचे गए 90,000 वाहनों से लगभग 90 प्रतिशत अधिक है।

इस बीच, वर्ष के दौरान शीर्ष यात्री कार कंपनियों के क्रम में बदलाव देखा। बढ़ोतरी एसयूवी के बल पर आई। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जिससे कोरियाई प्रतिद्वंद्वी ह्युंडै मोटर इंडिया चौथे स्थान पर आ गई। मारुति सुजूकी ने यात्री कारों में बाजार दबदबा बरकरार रखा। टाटा मोटर्स पिछले साल की तरह तीसरे स्थान पर बनी रही।

चार ओईएम के लिए कुल पंजीकरण की संख्या लगभग 35 लाख वाहन बढ़ गई जो मजबूत त्योहारी सीजन और एसयूवी की निरंतर मांग के बल पर कैलेंडर वर्ष 2024 की तुलना में सालाना आधार पर लगभग 8.4 प्रतिशत अधिक है।

उद्योग के सूत्रों द्वारा एकत्र वाहन डेटा (तेलंगाना को छोड़कर) से पता चलता है कि मारुति सुजूकी इंडिया ने 17.8 लाख वाहनों के साथ कैलेंडर वर्ष 2025 में अपना दबदबा कायम रखा। उसकी सालाना आधार पर 8.8 फीसदी वृद्धि रही।

मासिक आधार पर मारुति की बिक्री फरवरी में और फिर जून-सितंबर के मॉनसून के महीनों में कम हो गई। लेकिन कंपनी ने अक्टूबर 2025 में तेजी से वापसी की और त्योहारी मांग व नए मॉडलों के बल पर 243,327 वाहनों की उच्चतम मासिक बिक्री दर्ज की।

एमऐंडएम इस साल सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाली कंपनी रही। उसकी बिक्री में साल-दर-साल 20 फीसदी से अधिक इजाफा हुआ और यह 588,994 वाहन तक पहुंच गई, जो उसकी प्रतिस्पर्धी दूसरी कंपनियों में सबसे अच्छी बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स ने 565,982 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 5.6 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement