facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तरहीजी शेयरों से 1,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी NIIF IFL, पारिवारिक कार्यालयों और वेल्थ फंडों पर ध्यान

Advertisement

दीर्घावधि नॉन कन्वर्टेबल इंस्ट्रूमेंट टियर-2 कैपिटल की श्रेणी के इस धन इस्तेमाल पूंजी पर्याप्तता के नियामकीय मानक पूरा करने में होगा।

Last Updated- September 09, 2024 | 10:00 PM IST
NIIF launches $600 million India-Japan fund

इन्फ्रा डेट फंड एनआईआईएफ इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (एनआईआईएफ आईएफएल) ने पारिवारिक कार्यालयों और वेल्थ मैनेजमेंट फंडों को जारी किए जाने वाले तरजीही शेयरों के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। दी

दीर्घावधि नॉन कन्वर्टेबल इंस्ट्रूमेंट टियर-2 कैपिटल की श्रेणी के इस धन इस्तेमाल पूंजी पर्याप्तता के नियामकीय मानक पूरा करने में होगा। एनआईआईएफ-आईएफएल के मुख्य कार्याधिकारी शिवा राजारमण ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि इस निर्गम से निवेशकों के नए वर्ग, पारिवारिक कार्यालयों, वेल्थ फंड और अमीर व्यक्तियों से धन जुटाने में मदद मिलेगी।

इस तरह के निवेशक दीर्घावधि निवेशक के साधनों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की तलाश करते हैं और कर्ज या रिफाइनैंसिंग के माध्यम से उन्हें धन देते हैं। ऐसी परियोजनाओं की अवधि लंबी होती है।

उन्होंने कहा कि एनसीआरपीएस निर्गमों को ‘एएए इंस्ट्रूमेंट’ के लिए निवेशकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करने के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। साथ ही जारीकर्ता को कम लागत वाला समाधान प्रदान किया जा सकता है, जो कि इन्फ्रा-डेट फंड है।

इसके अलावा एनआईआईएफ-आईएफएल नॉन कन्वर्टेबल डिबेंचर के माध्यम से भी 3,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिससे पुनर्वित्तपोषण का काम किया जाएगा। इसे क्रिसिल से एएए रेटिंग मिली है। एनआईआई-आईएफएल गैर बैंकिंग वित्त कंपनी है। इसकी प्रमुख निवेशक नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement