facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

November Auto Sales: महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

Last Updated- December 01, 2023 | 4:29 PM IST
Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 70,576 इकाई रही। कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोटर वाहन निर्माता ने पिछले महीने यूटिलिटी वाहनों की 39,981 इकाइयों की आपूर्ति की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना से 32 प्रतिशत अधिक है, जब कंपनी ने 30,238 इकाइयों की आपूर्ति की थी। हालांकि, नवंबर में निर्यात 42 प्रतिशत घटकर 1,816 इकाई रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 3,122 इकाई था।

एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ एसयूवी खंड में मजबूत मांग से वृद्धि जारी रही…हालांकि, त्योहारी सीजन अच्छा रहा लेकिन इस महीने चुनिंदा हिस्सों में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हम चुनौतियों से निपटने के लिए स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।’’

कंपनी के अनुसार, नवंबर में उसकी ट्रैक्टर थोक बिक्री 32,074 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 30,528 इकाई थी। एमएंडएम के अध्यक्ष (कृषि उपकरण) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ त्यौहारी सीजन में घरेलू बाजार में उच्च मांग देखी गई, जिसे खरीफ फसल की प्राप्ति से समर्थन मिला। धनतेरस और दिवाली के दौरान खुदरा बिक्री मजबूत रही।’’

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement