facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब ChatGPT Go का 1 साल तक फ्री एक्सेस, OpenAI का प्रमोशनल ऑफर 4 नवंबर से शुरू

Advertisement

ChatGPT Go को भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के पहले ही महीने में पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या हो गई थी दोगुनी

Last Updated- October 28, 2025 | 1:00 PM IST
CHATGPT Agentic Payments
Representational Image

OpenAI ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत में यूजर्स को ‘ChatGPT Go’ का एक साल तक मुफ्त एक्सेस देगा। यह ऑफर सीमित समय के प्रमोशनल पीरियड के तहत 4 नवंबर से शुरू होगा। ChatGPT Go अमेरिकी एआई कंपनी OpenAI का नया सब्सक्रिप्शन टियर है, जो हाई क्वेरी लिमिट्स, इमेज जेनरेशन और फाइल अपलोड जैसी एडवांस सुविधाएं प्रदान करता है। यह प्लान खासतौर पर भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए लॉन्च किया गया है, जहाँ ChatGPT का यूजर बेस तेजी से बढ़ रहा है।

कंपनी ने कहा कि 4 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले ओपनएआई देवडे एक्सचेंज इवेंट (DevDay Exchange) के मौके पर भारत में साइन अप करने वाले सभी यूजर्स को ChatGPT Go एक साल तक मुफ्त मिलेगा।

भारत में लॉन्च के बाद डबल हुए सब्सक्राइबर

ChatGPT Go को भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। ओपनएआई के मुताबिक, इसके लॉन्च के पहले ही महीने में पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या दोगुनी हो गई थी।  जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी ने ChatGPT Go को अब करीब 90 देशों में उपलब्ध करा दिया है।

ओपनएआई ने बयान में कहा कि यह कदम कंपनी की ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति को आगे बढ़ाता है और भारत सरकार के IndiaAI मिशन को सपोर्ट करता है। कंपनी का मकसद है कि AI तकनीक भारत में और व्यापक रूप से अपनाई जाए, खासकर जब देश अगले साल AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

डेवलपर्स और छात्रों में बढ़ती लोकप्रियता

भारत में लाखों लोग रोजाना चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें डेवलपर्स, छात्र और प्रोफेशनल्स शामिल हैं। ये OpenAI के एडवांस टूल्स का इस्तेमाल कर सीखने और काम करने की दक्षता बढ़ा रहे हैं।

ओपनएआई के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ चैटजीपीटी, निक टर्ली ने कहा कि भारत में ChatGPT Go लॉन्च करने के बाद हमने जो रचनात्मकता और अपनापन देखा है, वह काफी उत्साहजनक है। कंपनी पहले देवडे एक्सचेंज इवेंट से पहले इसे पूरे भारत में एक साल तक मुफ्त उपलब्ध करा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग AI की ताकत से फायदा उठा सकें।

इनपुट: एजेंसी

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement