facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब गूगल मैप के हर उत्पाद का मुफ्त इस्तेमाल कर पाएंगे डेवलपर

Advertisement

गूगल मैप्स ने डेवलपर्स के लिए मुफ्त उपयोग की सीमा बढ़ाई, अब भारतीय डेवलपर्स को मिलेंगे 6,800 डॉलर तक मुफ्त क्रेडिट

Last Updated- December 10, 2024 | 10:11 PM IST
Google Maps launches Air View+ feature, AQI will tell you where you are, know how? Google Maps ने लॉन्च किया एयर व्यू+ फीचर, जहां रहेंगे मौजूद वहां का बताएगा AQI, जानिए कैसे?

गूगल मैप ने मंगलवार को घोषणा की कि वह दुनिया भर के डेवलपरों के लिए मुफ्त उपयोग की सीमा का विस्तार कर रहा है। इससे डेवलपरों को अगले साल 1 मार्च से हर महीने निश्चित सीमा तक उसके सभी उत्पादों तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। इन उत्पादों में मैप, रूट, स्थान और पर्यावरण एपीआई एवं एसडीके शामिल हैं। इस कवायद का उद्देश्य डेवलपरों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे मुफ्त में अधिक से अधिक निर्माण कर सकें।

भारत में इस परिवर्तन का मतलब है कि गूगल मैप द्वारा दिए जाने वाले निश्चित हर महीने की 200 डॉलर क्रेडिट के बजाय डेवलपर जल्द ही हर महीने 6,800 डॉलर (5.7 लाख रुपये से अधिक) मूल्य तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं और यह सभी उत्पादों के लिए लागू रहेगा। इसका मतलब यह भी है कि गूगल मैप भारतीय डेवलपरों के लिए अपने अधिकतर एपीआई पर अपनी कीमतें 70 फीसदी तक कम कर रहा है।

कंपनी ने इस साल जुलाई में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ साझेदारी की भी घोषणा की थी, जो डेवलपरों को चुनिंदा गूगल मैप प्लेटफॉर्म एपीआई पर 90 फीसदी तक की छूट देगा। कंपनी के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, ‘इन बदलावों के नतीजतन, कई डेवलपरों का खर्च आधे से ज्यादा कम हो गया है। छोटे डेवलपरों के खर्च में और कमी आई है।’

कंपनी ने ब्लॉग में कहा है कि वह अपने मैपिंग टूल को और अधिक सुलभ बनाने और छोटे-बड़े सभी डेवलपरों के लिए नवाचार में मदद करने के उद्देश्य से ऐसा कर रही है। कुछ महीने पहले ही गूगल मैप ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए भारत के लिए खास मूल्य निर्धारण की शुरुआत की थी। कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि डेवलपर यह तय कर सकते हैं कि कोई नया उत्पाद उनके कारोबार के लिए सही है या नहीं।

ब्लॉग में कहा गया है, ‘मुफ्त उपयोग की समय सीमा बढ़ने के साथ अब डेवलपरों को तब ही भुगतान करना होगा जब वे सीमा से अधिक उपयोग करेंगे और इसके अलावा मैप एंबेड एपीआई और मैप एसडीके जैसे हमारे सबसे लोकप्रिय उत्पादों के लिए असीमित निःशुल्क उपयोग की व्यवस्था बरकरार रहेगी।’

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement